Ranchi : झारखंड के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि राज्य के खेल और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने की संभावनाओं से जुड़ी हुई है।
इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा, “आज झारखंड के गौरव, महेंद्र सिंह धोनी जी से मुलाकात हुई। इस दौरान राज्य में पर्यटन और खेल विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुझे विश्वास है कि धोनी जी के सहयोग से झारखंड में इन दोनों क्षेत्रों को नई ऊंचाई मिलेगी।”
चर्चा यह भी है कि महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो इससे राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। धोनी खुद झारखंड से हैं और उनका अनुभव खेल और नेतृत्व दोनों में है। ऐसे में अगर वे सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं, तो झारखंड में खेल और पर्यटन का विकास नई गति पकड़ सकता है।
Also Read : नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना से बदल रही है बिहार के गांवों की तस्वीर
Also Read : बिहार को NDA ने बनाया ‘क्राइम कैपिटल’, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह का तीखा हमला