Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 3:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»मोबाइल गेम की लत ने ली युवक की जान…जानें क्या है पूरा मामला
    जमशेदपुर

    मोबाइल गेम की लत ने ली युवक की जान…जानें क्या है पूरा मामला

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। 19 वर्षीय आनंद भारद्वाज ने मोबाइल गेम की लत और उससे उपजे तनाव में अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक आनंद देर रात तक मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। कई बार समझाने के बावजूद जब उसकी आदत नहीं छूटी तो परिवार ने कड़ा कदम उठाते हुए उसका मोबाइल जब्त कर लिया। इसके बाद से वह लगातार चुप रहने लगा और घर के लोगों से भी बात करना कम कर दिया।

    बुधवार रात वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह तक जब कोई आवाज नहीं आई तो परिवार को चिंता हुई। दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे से फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हालात की जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोबाइल गेम खेलने की आदत और उस पर परिवार द्वारा लगाम कसने के बाद उपजी निराशा ही आत्महत्या की मुख्य वजह बनी। मृतक के चाचा ने बताया कि आनंद ने हाल ही में आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी। उसके पिता संतोष चौधरी लकवाग्रस्त हैं और बड़े भाई की पढ़ाई चंडीगढ़ में चल रही है। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहा था, जिससे घर का माहौल भी तनावपूर्ण था।

    घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। लोग स्तब्ध हैं कि एक किशोर इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। विशेषज्ञों ने इस घटना को एक चेतावनी बताया है। उनका कहना है कि मोबाइल गेमिंग जैसी डिजिटल लत युवाओं की सोच और मानसिक स्थिति पर गहरा असर डालती है। सिर्फ रोकने या डांटने से समस्या हल नहीं होती। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों से खुलकर बात करें, उनकी समस्याएं समझें और उन्हें तकनीक के सही इस्तेमाल के बारे में सिखाएं। विशेषज्ञों ने चेताया कि अगर समाज ने इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो ऐसी दुखद घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रक से अचानक निकला धुंआ, आसपास मची अफरा-तफरी…
    Next Article रांची गए युवक के बंद घर में ताला तोड़ कर चोरी, मामला दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025
    जमशेदपुर

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.