Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के निकट चली गोली, एक पुलिसकर्मी घायल
    देश

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के निकट चली गोली, एक पुलिसकर्मी घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कोलकाता : कोरोना के चलते साप्ताहिक संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान गुरुवार की सुबह कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने घर में मौजूद थीं। गोली से एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास सामने सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। गोली कैसे चली इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। परंतु, प्राथमिक रूप से कहा जा रहा है कि ड्यूटी बदली के दौरान हथियार से मैगजीन निकालते समय घटना हुई है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात मुख्यमंत्री के आवास के सामने पुलिस कियोस्क में दिनेश कर्मकार नाम सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी थी। गुरुवार सुबह अचान कियोस्क के पास गोली चलने की आवाज आई तो आसपास तैनात अन्य पुलिस वाले मौके पर पहुंचे जो देखा कि दिनेश लहुलूहान जमीन पर पड़ा है। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ऑपरेशन कर उनके शरीर से गोली निकाल दी गई, लेकिन हालत गंभीर है। किस तरह से गोली चली इसकी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि ड्यूटी बदलने के दौरान हथियारों से मैगजीन निकालने के बाद उसे सहयोगी को सौंपा जाता है। उसी क्रम में यह हादसा हुआ हो यह हो सकता है। हालांकि, इस घटना की अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    Latest news National news Online news West bangal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : पत्रकार पर हमला करने के मामले में दो कोयला तस्कर गिरफ्तार
    Next Article आज 28 अगस्त का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.