Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टोल रोड की हालत देख भड़के अर्जुन मुंडा, बोले “जब सड़क नहीं बन रही तो टोल क्यों वसूला जा रहा है”…
    झारखंड

    टोल रोड की हालत देख भड़के अर्जुन मुंडा, बोले “जब सड़क नहीं बन रही तो टोल क्यों वसूला जा रहा है”…

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: टाटा-कांड्रा-सरायकेला-चाईबासा टोल रोड की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने चाईबासा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा का दौरा किया और वहां मौजूद टोल मैनेजर से सड़क की स्थिति पर जानकारी ली।

    बातचीत के दौरान टोल प्लाजा मैनेजर ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी जेआरडीसीएल (JRDCL) को कई बार पत्र भेजे गए हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। केवल औपचारिकता निभाकर काम अधूरा छोड़ दिया जाता है। बरसात के कारण सड़क की हालत और भी खराब हो चुकी है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा, “जब सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है तो फिर लोगों से टोल टैक्स क्यों वसूला जा रहा है?” उन्होंने टोल प्रबंधन से शिकायतों की कॉपी भी मांगी। इस सवाल पर टोल मैनेजर सरकारी प्रक्रिया का हवाला देकर चुप्पी साध गए।

    बता दें कि करीब 68 किलोमीटर लंबे इस टोल रोड पर हजारों गड्ढे बन चुके हैं जिससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क को कोल्हान की ‘लाइफलाइन’ कहा जाता है, लेकिन सड़क निर्माण कंपनी जेआरडीसीएल न तो उपायुक्त के निर्देशों की परवाह कर रही है न ही न्यायालय के आदेशों की।

    सरायकेला उपायुक्त द्वारा पहले ही सड़क मरम्मत का आदेश दिया जा चुका है। वहीं सामाजिक संस्था ‘जनकल्याण मोर्चा’ ने इस मामले में अनुमंडल न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की है। बावजूद इसके कंपनी की लापरवाही जारी है।

    अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा मामले पर संज्ञान लेने के बाद सरकार क्या सख्त कदम उठाती है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक जयराम महतो की अनोखी पहल, टॉप 10 छात्रों को देंगे अपनी सैलरी का 75% हिस्सा
    Next Article जमशेदपुर के अतुल प्रसाद की दर्द भरी दास्तान, मदद की गुहार पर सीएम ने लिया संज्ञान

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.