Johar Live Desk : अगर आप फ्री फायर के दीवाने हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। सिंगापुर की गेमिंग कंपनी Garena भारत में फ्री फायर की वापसी को लेकर पूरी तरह तैयार है। भारत सरकार द्वारा 2022 में बैन किए गए इस गेम का अब नया वर्जन Free Fire Max India के रूप में भारतीय गेमर्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है।
इस वापसी के साथ ही Garena ने एक शानदार ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट Free Fire Max India Cup 2025 (FFMIC) का ऐलान किया है। टूर्नामेंट का कुल प्राइज पूल ₹1 करोड़ रखा गया है।
रजिस्ट्रेशन कब और कैसे करें?
इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 7 जुलाई सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 13 जुलाई रात 11 बजे तक चलेंगे। रजिस्ट्रेशन इन-गेम FFC मोड (Free Fire Club) के जरिए किया जा सकता है।
टूर्नामेंट की मुख्य जानकारियाँ
जानकारी | डिटेल्स |
आयोजक | Garena |
टूर्नामेंट नाम | Free Fire Max India Cup 2025 |
प्राइज पूल | ₹1 करोड़ |
टूर्नामेंट अवधि | 13 जुलाई – 28 सितंबर 2025 |
रजिस्ट्रेशन विंडो | 7 – 13 जुलाई |
रजिस्ट्रेशन मोड | In-game FFC |
ग्रांड फिनाले | Offline LAN Event |
प्रमुख टीमें | GodLike Esports, Orangutan, K9 Esports |
टूर्नामेंट के 4 फेज़
- In-Game Qualifiers (13–25 जुलाई) – सभी टीमें 12 मैच खेलेंगी, टॉप 8 स्कोर गिने जाएंगे।
- Online Qualifiers (26 जुलाई – 3 अगस्त) – 48 टीमें, 4 ग्रुप, 18 टीमें अगले राउंड में।
- League Stage (22 अगस्त – 14 सितंबर) – Battle Royale और Clash Squad मुकाबले।
- Grand Finals (27–28 सितंबर) – टॉप 12 टीमें ₹1 करोड़ के लिए भिड़ेंगी।
कौन भाग ले सकता है?
- टीम में कम से कम 4 और अधिकतम 5 खिलाड़ी (1 सब्सटिच्यूट) होना चाहिए।
- हर खिलाड़ी का Diamond 1 रैंक और Level 40 होना अनिवार्य है।
- सभी खिलाड़ी भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- न्यूनतम उम्र 16 साल, 16-18 साल वालों के लिए पैरेंटल परमिशन जरूरी।
- एक खिलाड़ी सिर्फ एक टीम और एक ही अकाउंट से भाग ले सकता है।
सभी खिलाड़ियों को Garena की आधिकारिक रूलबुक पढ़नी अनिवार्य है।
View this post on Instagram
Also Read : बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है : राहुल गांधी
Also Read : लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे गैंग का मिला पर्चा
Also Read : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में चूक, नो-फ्लाई ज़ोन में घुसा छोटा विमान, फिर…
Also Read : PM नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
Also Read : हाईटेंशन तार से अचानक सट गई ताजिया चौकी, फिर…
Also Read : गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका गहराई