Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 3:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील
    झारखंड

    राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजधानी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल यानी 6 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई है और रांची समेत छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है, जिसके प्रभाव से राज्य के लगभग सभी जिलों में अगले दो दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

    किन जिलों में रहेगा अलर्ट :

    मौसम विभाग ने कोल्हान और संताल परिक्षेत्र के सभी जिलों के साथ-साथ राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गिरिडीह और हजारीबाग के कुछ क्षेत्रों में 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में जलजमाव, नदियों में जलस्तर बढ़ने और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    पिछले 24 घंटों में हुई बारिश का आंकड़ा :

    राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बोकारो में 30 मिमी, दुमका में 25.2 मिमी, जमशेदपुर में 18.9 मिमी, राजमहल में 18.2 मिमी और गुमला में 16.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

    7 जुलाई से मिलेगी थोड़ी राहत :

    विभाग के अनुसार 7 जुलाई से मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, जिससे बारिश का दौर धीमा पड़ सकता है। हालांकि, तब तक नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और मौसम से संबंधित आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 05 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Cyclonic Circulation heavy rainfall imd alert jharkhand Jharkhand rain Jharkhand weather update Monsoon 2025 Rain Warning ranchi Ranchi weather red alert Weather Alert चक्रवाती परिसंचरण झारखंड झारखंड बारिश झारखंड मौसम अपडेट बारिश की चेतावनी भारी बारिश मानसून 2025 मौसम अलर्ट मौसम विभाग रांची रांची मौसम रेड अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 05 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article नामी उद्योगपति की पटना में गो’ली मा’रकर ह’त्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026
    Latest Posts

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026

    कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

    April 30, 2026

    झामुमो के जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन, संगठन विस्तार का निर्देश

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.