Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jun, 2025 ♦ 2:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»खूंटी में भाजपा नेता बलराम मुंडा को मारी गो’ली, 10-12 की संख्या में आये थे अपराधी
    क्राइम

    खूंटी में भाजपा नेता बलराम मुंडा को मारी गो’ली, 10-12 की संख्या में आये थे अपराधी

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में काडेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात खूंटी जिले में काडेतुबिद गांव में मारंगहादा थाना क्षेत्र की है। गोली मारने से पहले अपराधियों ने मुंडा की लाठी, डंडे, दौली से खूब पिटाई भी की है। इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार बलराम मुंडा अपने घर में थे और बाहर बारिश हो रही थी। उसी दौरान 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में देशी कट्टा और अन्य हथियार थे और वे लगातार कह रहे थे ग्रामप्रधान बनते हो, पुलिस से बात करते हो। इसके तुरंत बाद बलराम मुंडा पर गोली चला दी गई और बेरहमी से धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या कर दी गई। साथ ही बलराम के भांजा आचू मुंडा को भी मारा पिटा। हमलावर लगभग 20 मिनट तक घर में रहे और इस दौरान उन्होंने न केवल हमला किया, बल्कि घर में रखे धान के बोरे फाड़ दिए और अन्य सामानों को भी तोनो से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खूंटी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई संवेदना

    बलराम मुंडा ग्रामीण मंडल खूंटी के विभिन्न पदों पर अपनी दायित्व निभा चुके थे। वर्तमान में ग्रामीण मण्डल में मंत्री पद के दायित्व में थे। उनके निधन पर खूंटी जिला भाजपा ने गहरी संवेदना प्रकट की है। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, जगन्नाथ मुंडा, भागीरथ राय, जिला महामंत्री संजय साहू निखिल कन्डूलना, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, मंजु देवी, संजय नाग, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मिडिया प्रभारी अनुप साहू, सह प्रभारी महावीर राम जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल सहिता अन्य शामिल हैं।

    Also Read : सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Achoo Munda injured assault Balram Munda beaten with sticks and rods BJP leader murder Jharkhand crime Kadetubid village Khunti Khunti News Maranghada police station police investigation rural violence shooting murder Unknown criminals village head murder अज्ञात अपराधी आचू मुंडा घायल काडेतुबिद गांव खूंटी खूंटी खबरें गोली मारकर हत्या . ग्राम प्रधान हत्या ग्रामीण हिंसा झारखंड अपराध पुलिस जांच बलराम मुंडा भाजपा नेता हत्या मारंगहादा थाना मारपीट लाठी-डंडे से पिटाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाउथ बिहार एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट
    Next Article गुवा में भारी बारिश से गिरी दीवार, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    झारखंड

    रांची सहित इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

    June 29, 2025
    झारखंड

    DC मंजूनाथ के नाम से बनाई गई फेक फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट

    June 29, 2025
    ट्रेंडिंग

    डायल 112 पर शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो भड़का युवक, सिपाही को पीटकर किया जख्मी, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2025
    Latest Posts

    हनी सिंह का फेमस गाना ‘वन थाउजेंड माइल्स’ अब म्यूजिक वीडियो के रूप में होगा रिलीज

    June 29, 2025

    मुजफ्फरपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, धंधेबाज महिला फरार

    June 29, 2025

    चलती कार में लगी आ’ग, बाल-बाल बचे दो लोग

    June 29, 2025

    रांची सहित इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

    June 29, 2025

    DC मंजूनाथ के नाम से बनाई गई फेक फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट

    June 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.