Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 1:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल
    झारखंड

    कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: कोल्हान क्षेत्र के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों का जल्द ही डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। झारखंड सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग (HRD) ने इस दिशा में पहल करते हुए हाल ही में एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने प्रशिक्षण लिया।

    विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही हैं। बताया गया है कि यह कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में विश्वविद्यालय मुख्यालय को पूरी तरह से डिजिटल बनाया जाएगा। वहां की प्रक्रिया सुचारू होते ही दूसरे चरण में इससे जुड़े सभी कॉलेजों में डिजिटल सिस्टम लागू किया जाएगा।

    डिजिटलाइजेशन के तहत विश्वविद्यालय भारत सरकार के ई-समर्थ (e-Samarth) ऐप से जुड़ा रहेगा। इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। ई-समर्थ प्लेटफॉर्म के जरिए विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि डिजिटल प्रणाली लागू होने के बाद छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में फीस बिलों की स्वीकृति, वेतन भुगतान, प्रमाण पत्र जारी करने जैसे कामों के लिए कॉलेजों के प्रतिनिधियों को विश्वविद्यालय मुख्यालय तक आना पड़ता है। डिजिटल प्रक्रिया से ये सारे काम ऑनलाइन हो जाएंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

    इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन को भी कामकाज में पारदर्शिता और गति मिलेगी। छात्रों के पंजीकरण से लेकर परीक्षा परिणाम तक सब कुछ डिजिटल होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा और छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस परियोजना को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही सभी कॉलेजों को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    Also read: सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल
    Next Article TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    May 8, 2026
    कोर्ट की खबरें

    हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    May 8, 2026
    गढ़वा

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    May 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    May 8, 2026

    हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    May 8, 2026

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    May 8, 2026

    खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.