Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामला : सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामला : सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराये जाने का बुधवार को आदेश दिया।

    न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय ने सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा पटना में दर्ज प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने की मॉडल रिया चक्रवर्ती की याचिका ठुकरा दी और कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई ही करेगी। उन्होंने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया कि वह इस मामले में अब तक इकट्ठा किये गये सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंप दे।

    न्यायालय ने कहा कि इस बात में कतई भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए कि सीबीआई ही इस मामले की इकलौती जांच एजेंसी होगी और कोई भी राज्य पुलिस इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी।

    एकल पीठ ने कहा कि चूंकि इस मामले में मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी, इसलिए उसके पास जांच के सीमित अधिकार थे, जबकि बिहार पुलिस ने औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसे सीबीआई को पहले ही सौंपा जा चुका है, इसलिए केंद्रीय जांच एजेंसी ही बॉलीवुड अभिनेता की मौत के रहस्य की जांच करेगी।
    न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि न केवल पटना बल्कि सुशांत सिंह मौत मामले में कहीं भी दर्ज प्राथमिकी की जांच केवल और केवल सीबीआई करेगी। एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि पटना में सुशांत के पिता की ओर से दर्ज प्राथमिकी की सीबीआई जांच को लेकर बिहार सरकार की सिफारिश वैध थी।

    इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को लेकर केंद्र सरकार द्वारा गत पांच अगस्त को जारी अधिसूचना को चुनौती देने की अनुमति मांगी, लेकिन न्यायमूर्ति रॉय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
    न्यायालय ने अभिनेता की महिला मित्र एवं मॉडल रिया चक्रवर्ती, सुशांत के पिता के. के. सिंह, केंद्र सरकार, बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार की दलीलें सुनने के बाद गत 11 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इन सभी की ओर से क्रमश: वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान, विकास सिंह, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, मनिंदर सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए थे।

    रिया के वकील श्याम दीवान ने दलील दी थी कि सीबीआई जांच बिना राज्य की मंज़ूरी के शुरू नहीं हो सकती है और इस मामले में जांच करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार की मंज़ूरी के बिना सीबीआई जांच नहीं हो सकती।
    श्री दीवान ने बिहार के पटना में दायर प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की करते हुए कहा था कि मुम्बई पुलिस सही तरीक़े से जांच कर रही है। मुंबई पुलिस 56 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, इसलिए जांच मुम्बई पुलिस के पास ही रहनी चाहिए, अन्यथा रिया को इंसाफ नहीं मिलेगा।

    Latest news National news Online news Supreme Court Sushant
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीपीपी के तहत विकसित किये जायेंगे देश के 90 रेलवे स्टेशन, देना होगा यूजर चार्ज
    Next Article सुशांत मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला अन्याय पर न्याय की जीत-गुप्तेश्वर

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.