Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 4:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीपीपी के तहत विकसित किये जायेंगे देश के 90 रेलवे स्टेशन, देना होगा यूजर चार्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    पीपीपी के तहत विकसित किये जायेंगे देश के 90 रेलवे स्टेशन, देना होगा यूजर चार्ज

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : देश के 90 बड़े स्टेशनों को नए सिरे से विकसित कर उनका प्रबंधन निजी कंपनियों के हाथों में देने के प्रस्ताव को सचिवों के समूह ने मंजूरी प्रदान कर दी है। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार लोहिया ने आज बताया कि इन स्टेशनों पर रियल इस्टेट के अलावा यूजर चार्ज से भी रेलवे की आमदनी होगी। यूजर चार्ज या उपयोग के लिए लगाया जाने वाला शुल्क विमान के टिकट में लगाया जाना आम बात है। रेलवे टिकट के साथ इस तरह का शुल्क पहली बार लगाने की तैयारी है।

    लोहिया ने कहा कि 90 रेलवे स्टेशनों को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत विकसित किया जायेगा। इसके लिए सचिवों के समूहों से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि बोली के नियमों में कई बदलाव किये गये हैं जिसके कारण ज्यादा संख्या में कंपनियों के सामने आने की उम्मीद है। पहले सिर्फ बुनियादी ढाँचा और रियल इस्टेट से जुड़ी कंपनियाँ ही बोली लगाने की पात्र थीं। अब कोष प्रबंधन कंपनियाँ भी बोली लगा सकती हैं। इसके अलावा पर्यावरण मंत्रालय ने मई में स्पष्ट कर दिया है कि रेलवे की जमीन पर रियल इस्टेट के विकास के लिए पर्यावरण संबंधी अग्रिम मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।

    आईआरएसडीसी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि मंत्रालय निजी प्रबंधन के तहत दिये जाने वाले रेलवे स्टेशनों पर यूजर चार्ज लगाने की अनुमति देने पर भी सहमत हो गया है। यूजर चार्ज पहले से तय होगा। निविदा के दस्तावेजों में भी इसका उल्लेख होगा। इसे महँगाई के साथ जोड़ा जायेगा ताकि महँगाई बढ़ने के साथ यूजर चार्ज अपने-आप बढ़ जायेगा।

    Latest news National news Online news Railway
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बताया पलटू, कार्टून भी किया पोस्ट, डीएनए का मुद्दा भी उठाया
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामला : सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओवरटेक के दौरान स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो रेफर

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जा रही महिला को रौंदा, चालक फरार

    May 11, 2026
    झारखंड

    बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    कभी नक्सलियों का गढ़, अब विकास की दस्तक : बूढ़ा पहाड़ पर पहुंचेगी गृह सचिव

    May 11, 2026

    ओवरटेक के दौरान स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो रेफर

    May 11, 2026

    मंत्री दीपिका ने महागामा में शुरू की 1.47 करोड़ की सड़क परियोजना, भुसका पहाड़ को टूरिस्ट स्पॉट बनाने का ऐलान

    May 11, 2026

    रांची से होगी फैक्ट्रियों की लाइव मॉनिटरिंग, सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई : मंत्री संजय यादव

    May 11, 2026

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जा रही महिला को रौंदा, चालक फरार

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.