Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कभी नक्सलियों का गढ़, अब विकास की दस्तक : बूढ़ा पहाड़ पर पहुंचेगी गृह सचिव
    झारखंड

    कभी नक्सलियों का गढ़, अब विकास की दस्तक : बूढ़ा पहाड़ पर पहुंचेगी गृह सचिव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Garhwa
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड का बूढ़ा पहाड़ एक बार फिर सुर्खियों में है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार चर्चा नक्सल गतिविधियों की नहीं, बल्कि विकास की हो रही है। कभी माओवादियों का मजबूत ठिकाना माना जाने वाला यह इलाका अब सरकारी योजनाओं और विकास की उम्मीदों के साथ चर्चा में है। झारखंड सरकार की गृह सचिव वंदना दादेल जल्द ही इस इलाके का दौरा करने वाली हैं। उनके साथ दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बूढ़ा पहाड़ भौगोलिक रूप से जितना खास है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। यह झारखंड के गढ़वा जिले में पड़ता है, लेकिन यहां पहुंचने का रास्ता सीधे झारखंड से आसान नहीं है। इस इलाके तक पहुंचने के लिए छत्तीसगढ़ के रास्ते जाना पड़ता है। एक ओर लातेहार, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला और तीसरी तरफ गढ़वा, यही इसकी रणनीतिक स्थिति है। इसी वजह से यह इलाका लंबे समय तक नक्सलियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना रहा।

    नक्सल मुक्त होने के बाद विकास की बात, लेकिन काम अधूरा

    जब सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद यह इलाका माओवादियों के कब्जे से मुक्त हुआ, तब सरकार ने यहां विकास की बड़ी बातें की थीं। तत्कालीन गढ़वा डीसी रमेश घोलप ने बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट योजना की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस इलाके का दौरा कर चुके हैं और लोगों से विकास का भरोसा दिलाया था। लेकिन चार साल बीतने के बाद भी जमीनी स्तर पर बहुत ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। यही वजह है कि अब गृह सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर उम्मीदें फिर बढ़ गई हैं। गढ़वा डीसी अनन्य मित्तल ने बताया कि गृह सचिव वंदना दादेल बूढ़ा पहाड़ पहुंचकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी होगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि इलाके में विकास कार्यों को कैसे तेज किया जाए। इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है ताकि दौरे के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

    क्या अब सच में बदलेगा बूढ़ा पहाड़

    बूढ़ा पहाड़ सिर्फ एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि झारखंड के सुरक्षा और विकास मॉडल की बड़ी परीक्षा भी है। सवाल यही है कि जो इलाका कभी बंदूक की आवाज से गूंजता था, क्या वहां अब विकास की आवाज सुनाई देगी? गृह सचिव का दौरा इसी उम्मीद को मजबूत करता दिख रहा है। इधर, गढ़वा जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड-यूपी बॉर्डर के पास नगर ऊंटारी उपकारा, जो करीब 15 साल से बनकर तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं हो पाया था, अब जल्द चालू किया जाएगा। इसको लेकर डीसी ने जेल अधीक्षक, सुरक्षा विभाग, पीएचईडी और भवन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी अधूरी तैयारियों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

    जेल संचालन के लिए जरूरी मैनपावर और सुरक्षा बल की कमी को भी प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। उपायुक्त ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि आवश्यक सुरक्षा बल की उपलब्धता के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा जाए, ताकि उपकारा को जल्द शुरू किया जा सके।

    Also Read : ओवरटेक के दौरान स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो रेफर
    administrative review Balrampur Chhattisgarh Border Area Development Budha Pahad development Budha Pahad News Development Plans Jharkhand Garhwa DC Ananya Mittal Garhwa district news Garhwa News Hemant Soren government Home Secretary Vandana Dadel Jharkhand Home Department Jharkhand news Latehar news. latest Jharkhand news Maoist Free Zone Nagar Untari Jail Naxal-Free Jharkhand Rural Development Jharkhand Security and Development
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओवरटेक के दौरान स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो रेफर
    Next Article अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.