Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजधानी समेत 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    राजधानी समेत 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज यानी शनिवार को रांची समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रविवार, 29 जून को 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

    आज इन जिलों में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं। इन जिलों में वज्रपात की आशंका के चलते सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    वहीं, कल यानी रविवार को चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जलजमाव और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

    30 जून और 1 जुलाई को भी रहेगा असर

    मौसम विभाग ने बताया है कि 30 जून को 9 जिलों और 1 जुलाई को 5 जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बारिश से राहत और चिंता दोनों

    नॉन स्टॉप हो रही बारिश से किसानों को राहत की उम्मीद है, लेकिन रथ यात्रा के दिन बारिश नहीं होने से चिंता भी जताई जा रही है। शुक्रवार को रांची में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन रथ यात्रा के समय मौसम साफ रहा। मान्यता यह है कि रथ यात्रा के दिन यदि बारिश होती है तो काफी शुभ मानी जाती है, जिससे अच्छी फसल की उम्मीद रहती है।

    बारिश के आंकड़े

    मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक रांची में 534.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में औसत बारिश 168.6 मिमी होती है। पूरे झारखंड की बात करें तो अब तक औसतन 298.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य (160.2 मिमी) से काफी ज्यादा है। हालांकि, देवघर, गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ जैसे जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    Also Read : ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन 

    29 जून ऑरेंज अलर्ट heavy rain Jharkhand Jharkhand Meteorological Department Jharkhand monsoon Jharkhand news Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather alert Jharkhand weather update June 29 orange alert orange alert Jharkhand Ranchi Rain Ranchi yellow alert Thunderstorm Alert yellow alert Jharkhand ऑरेंज अलर्ट झारखंड झारखंड न्यूज झारखंड मानसून झारखंड मौसम अपडेट झारखंड मौसम अलर्ट झारखंड मौसम विभाग झारखंड रेन अलर्ट तेज बारिश झारखंड येलो अलर्ट झारखंड रांची बारिश रांची येलो अलर्ट वज्रपात अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन
    Next Article आरा में तिरुपति बालाजी की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.