Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संविधान दिवस को ‘ह’त्या दिवस’ बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही भाजपा : कांग्रेस
    झारखंड

    संविधान दिवस को ‘ह’त्या दिवस’ बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही भाजपा : कांग्रेस

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 26, 2025Updated:June 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संविधान दिवस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है और भाजपा संविधान दिवस को ‘हत्या दिवस’ बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सब भाजपा की प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान भटकाने की सोची-समझी साजिश है।

    जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की। उन्होंने कहा, “भाजपा न तो आजादी की लड़ाई में शामिल हुई, न ही संविधान निर्माण में उसकी कोई भूमिका रही। अब आपातकाल के 50 वर्षों बाद उसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।”

    जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि आज देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है, मीडिया और संवैधानिक संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ से घबराकर पुराने मुद्दों को उठा रही है, ताकि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मणिपुर हिंसा जैसे गंभीर मामलों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके।

    राय ने यह भी कहा कि बीते 11 वर्षों में लोकतंत्र पर पांच गुना अधिक हमले हुए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत में अघोषित आपातकाल लागू है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संसद की गरिमा को गिरा रही है और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर लगातार प्रहार कर रही है।

    बैठक में महासचिव लियोनार्ड बोदरा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सकारी दोंगो, राम सिंह सावैयां, अशोक सुंडी, अशोक मुंडरी, गोपी बोदरा, सोमाय सुंडी, सुशील दास और मिल्टन सुंडी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

    कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि वह संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा के कथित प्रोपेगेंडा का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

    Also Read : जगन्नाथपुर मंदिर में नेत्रदान महोत्सव आज, कल निकलेगा रथयात्रा 

    administrative failures BJP Government chaibasa Chaibasa Congress Congress leaders conspiracy Constitution Day day of murder District Congress Freedom of Expression Jharkhand Politics misleading the public opposition allegations political commentary political controversy political drama Protest sharp attack threat to democracy undeclared emergency अघोषित आपातकाल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कांग्रेस नेता चाईबासा चाईबासा कांग्रेस जनता गुमराह जिला कांग्रेस झारखंड राजनीति तीखा हमला प्रशासनिक विफलताएं भाजपा सरकार राजनीतिक ड्रामा राजनीतिक विवाद राजनैतिक टिप्पणी लोकतंत्र खतरा विपक्षी आरोप विरोध संविधान दिवस साजिश हत्या दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में कमीशन वसूली का आरोप, चार सुरक्षाकर्मियों को थमाया गया शोकॉज नोटिस
    Next Article शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS में दाखिल, 14 दिन बिताएंगे स्पेस स्टेशन पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.