Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 7:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»भीगा और बदबूदार चावल पहुंचा जामताड़ा FCI गोदाम, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश
    जामताड़ा

    भीगा और बदबूदार चावल पहुंचा जामताड़ा FCI गोदाम, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 26, 2025Updated:June 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भीगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा जिले में गुरुवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को मिलने वाले चावल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए, जब मधुपुर रैक पॉइंट से आए ट्रकों में भारी मात्रा में भीगा हुआ और बदबूदार चावल एफसीआई गोदाम (चाकरी ग्राम) के बाहर खड़ा पाया गया। घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, करीब 5 ट्रकों में लदा खराब चावल गोदाम पहुंचा, लेकिन कई दिनों तक इन्हें उचित ढंग से अनलोड नहीं किया गया, जिससे चावल सड़ने लगा। ट्रकों से उठ रही बदबू की शिकायत जैसे ही DC तक पहुंची, उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।

    अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर कुमार मौके पर पहुंचे और गोदाम परिसर की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ट्रांसपोर्टर द्वारा अनाज की ढुलाई मानक के अनुसार नहीं की गई थी, जिससे चावल की गुणवत्ता प्रभावित हुई।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे एफसीआई के वरीय अधिकारियों को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजें। निरीक्षण के दौरान ट्रकों के चालक भी मौके से गायब मिले, जबकि संवेदक संजय शर्मा सफाई देते नजर आए, लेकिन प्रशासन ने उनकी दलीलों को अस्वीकार कर दिया।

    घटना की वीडियोग्राफी कराई गई और अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खराब चावल को अलग किया जाएगा और एफसीआई को इसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

    जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर कुमार ने कहा, “जनता को मिलने वाले अनाज की गुणवत्ता से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानसून को देखते हुए ट्रांसपोर्टरों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अनाज के परिवहन और भंडारण में पूरी सतर्कता बरती जाए।”

    उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस प्रकार की लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर से हरजाना वसूलने का प्रावधान है, और अंतिम निर्णय एफसीआई द्वारा लिया जाएगा।

    Also Read : अत्याधुनिक औषधि नियंत्रण प्रयोगशाला का मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

    administrative negligence Chakri Village deputy commissioner inquiry District Administration District Supply Officer FCI godown FCI investigation food security food supply foul-smelling rice grain quality grain scam Jamtara Madhupur rake point PDS public distribution system soaked rice social justice sub-divisional officer transporter negligence अनाज की गुणवत्ता अनाज घोटाला अनुमंडल पदाधिकारी उपायुक्त जांच एफसीआई गोदाम एफसीआई जांच खाद्य आपूर्ति खाद्य सुरक्षा चाकरी ग्राम जामताड़ा जिला आपूर्ति पदाधिकारी जिला प्रशासन ट्रांसपोर्टर लापरवाही पीडीएस प्रशासनिक लापरवाही बदबूदार चावल भीगा चावल मधुपुर रैक पॉइंट सामाजिक न्याय सार्वजनिक वितरण प्रणाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओवरलोड ट्रैक्टर के चढ़ते ही टूट गई पुलिया… जानें कहां
    Next Article ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों का क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026
    झारखंड

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026
    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.