Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 1:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»लोक लेखा समिति की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर हुआ मंथन
    जमशेदपुर

    लोक लेखा समिति की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर हुआ मंथन

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 26, 2025Updated:June 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोक लेखा समिति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने गुरुवार को सर्किट हाउस परिसदन सभागार में पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं बरही विधायक मनोज यादव ने की।

    बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, बजट प्रगति, वित्तीय प्रबंधन तथा पारदर्शिता के पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। लोक लेखा समिति ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की रिपोर्ट लेते हुए निर्देश दिया कि सभी योजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके।

    इस दौरान DC कर्ण सत्यार्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, डीडीसी नागेन्द्र पासवान समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति ने विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2018-19 तक की योजनाओं के व्यय और वित्तीय प्रबंधन की गहन समीक्षा की।

    बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष बल दिया गया। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे शेष कार्यों में तेजी लाएं और आवश्यकता अनुसार सुधारात्मक कदम उठाएं।

    सभापति मनोज यादव ने कहा, “लोकहित की योजनाओं में विभागीय समन्वय और नियमित निगरानी से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि योजनाओं की गुणवत्ता और गति में भी सुधार होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि लोक लेखा समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी धन का उपयोग न्यायोचित और उद्देश्यपरक तरीके से हो।

    इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अमित यादव और समीर मोहंती भी उपस्थित थे।

    Also Read : जगन्नाथपुर मंदिर में नेत्रदान महोत्सव आज, कल निकलेगा रथयात्रा 

    Also Read : स्कूल बस और कंटेनर की हुई टक्कर, 9 लोग घायल

    Also Read : विमान के पंख में मिला चिड़िया का घोंसला, 3 घंटे लेट हुई एयर इंडिया की मुंबई-बैंकॉक फ्लाइट

    Also Read : कई गाड़ियां आपस में टकराई, 10 लोग जख्मी, घंटों जाम रहा जीटी रोड

    Amit Yadav Barhi MLA Circuit House committee members East Singhbhum financial management government schemes Jharkhand Assembly Manoj Yadav Naman Vixel Kongadi Parisadan Auditorium Public Accounts Committee review meeting Sameer Mohanty Senior Officials Sukhram Oraon अमित यादव झारखंड विधानसभा नमन विक्सल कोंगाड़ी परिसदन सभागार पूर्वी सिंहभूम बरही विधायक मनोज यादव लोक लेखा समिति वरिष्ठ पदाधिकारी वित्तीय प्रबंधन समिति सदस्य समीक्षा बैठक समीर मोहंती सरकारी योजनाएं सर्किट हाउस सुखराम उरांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची को मिल सकते हैं चार नए फ्लाईओवर, कहां-कहां… जानें
    Next Article ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन का बड़ा कदम

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध का सातवां दिन आज, CM हेमंत ने पूरी की ‘सात कर्म’ की रस्म

    August 11, 2025
    झारखंड

    बंधु तिर्की ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की, पेसा कानून पर दिए सुझाव

    August 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    केंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

    August 11, 2025
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध का सातवां दिन आज, CM हेमंत ने पूरी की ‘सात कर्म’ की रस्म

    August 11, 2025

    बंधु तिर्की ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की, पेसा कानून पर दिए सुझाव

    August 11, 2025

    नो-ऑयल डाइट : सेहत का नया ट्रेंड… जानें इसके फायदे

    August 11, 2025

    केंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

    August 11, 2025

    ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.