Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और भ्रमित करने वाली : विनोद कुमार पांडेय
    झारखंड

    आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और भ्रमित करने वाली : विनोद कुमार पांडेय

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आजसू पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति पूरी तरह से अवसरवादी है और जनता को गुमराह करने की साजिश है।

    विनोद पांडेय ने कहा कि जो पार्टी कभी झारखंड में ओबीसी आरक्षण को 24 से घटाकर 14 प्रतिशत कराने की जिम्मेदार रही है, वह आज आरक्षण पर नैतिकता की बात कर रही है, जो जनता के साथ भद्दा मज़ाक है। उन्होंने दावा किया कि आजसू पार्टी की दिशाहीन राजनीति के कारण उसका जनाधार लगातार खत्म हो रहा है और पिछले चुनाव इसके गवाह हैं।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब हेमंत सोरेन सरकार ने ओबीसी को 27% आरक्षण देने की पहल की थी, तब अदालत में इसे रोकने की कोशिश एनडीए के सहयोग से की गई, जिसमें आजसू एक अहम घटक रही। अगर आजसू सच में ओबीसी के हक में है, तो उसे पहले यह जवाब देना चाहिए कि वह अदालत में आरक्षण के विरोधियों के साथ क्यों खड़ी थी।

    विनोद पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की सरकार में ओबीसी आरक्षण घटाया गया था और उस समय आजसू सत्ता में साझेदार थी। वह उस ऐतिहासिक गलती से कभी मुंह नहीं मोड़ सकती।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी स्पष्ट सोच, संवेदनशील फैसलों और योजनाओं के कारण आज देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता हैं। उनका मुकाबला करने के लिए केवल आलोचना नहीं, बल्कि उनके जैसा जनसमर्पित दृष्टिकोण चाहिए।

    विनोद पांडेय ने आजसू द्वारा निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण पर उठाए गए सवालों को भी खारिज करते हुए कहा कि आरक्षण के खिलाफ अदालत में कौन गया, यह जनता जानती है। सरकार नीति बना रही है, अदालत की प्रक्रिया का सम्मान कर रही है, लेकिन आजसू युवाओं की भावनाओं से खेल रही है।

    उन्होंने यह भी कहा कि आजसू पार्टी न तो कभी कोई ठोस स्थानीय नीति लेकर आई, न ही अपनी सरकारों के दौरान पारदर्शी नियोजन प्रक्रिया लागू कर सकी। आज जब झामुमो सरकार हज़ारों पदों पर नियुक्तियां कर रही है, परीक्षा आयोगों को पुनर्गठित कर पारदर्शिता लाई जा रही है, तब आजसू केवल नारेबाज़ी कर रही है।

    ‘नौकरी दो’ जैसे नारों पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आजसू पहले यह बताए कि उनके शासनकाल में कितने युवाओं को नौकरी मिली, कितनी परीक्षाएं हुईं और कितनी नियुक्तियां दी गईं।

    मैयाँ सम्मान योजना पर उठाए गए सवालों को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह योजना लाखों गरीब महिलाओं के लिए सम्मान की पहल है, जिसे राजनीतिक रंग देना महिलाओं का अपमान है।

    उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित करने की कोशिश आजसू बंद करे। जिन मुद्दों पर वह खुद दोषी रही है, उन पर भाषण देना उसके असली चेहरे को उजागर करता है।

    विनोद पांडेय ने अंत में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य के लोगों के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता अब जवाब देने को तैयार है।

    Also read: बार-बार कटा चालान तो होगी कार्रवाई, 10 बार नियम तोड़ने पर रद्द होगा लाइसेंस

    Also read: बर्मामाइंस थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक…

    AJSU Party Court Case development Electoral Politics governance Hemant Soren government Jmm job opportunities local policy Maa Samman Yojana. OBC Reservation Opportunity Politics Political Accountability Reservation Politics women empowerment youth employment
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजगरनाथपुर मेला को लेकर बदली रहेगी रांची की यातायात व्यवस्था… देखें मैप
    Next Article एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.