Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Jun, 2025 ♦ 1:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची DC ने जिलास्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी
    झारखंड

    रांची DC ने जिलास्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा आगामी आयोजनों की समीक्षा की।

    बैठक के दौरान DC ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 26 जून को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रचार-प्रसार, सुरक्षा व्यवस्था, स्वयंसेवकों की नियुक्ति तथा छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    रातु रोड फ्लाईओवर के 3 जुलाई के उद्घाटन की तैयारियों पर उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही करने को कहा। साथ ही, आगामी जगन्नाथ रथ यात्रा के सुचारू और सुरक्षित आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।

    10 जुलाई को होटल रेडिसन ब्लू में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए भी सभी जरूरी व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर सुनिश्चित करने का निर्देश DC ने दिया।

    DC मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराने, मुआवजे हेतु अभिलेख तैयार करने तथा आपदा प्रबंधन योजना को अपडेट करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त अबुआ आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों में तेजी लाने, अतिक्रमण हटाने, समाहरणालय परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए।

    जिले में 100 उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना के तहत चयन प्रक्रिया और समिति गठन के दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंईयां सम्मान योजना के तहत महिला स्वरोजगार गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई और प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता देने के निर्देश दिए गए।

    भूमि विवादों और लंबित दाखिल-खारिज मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता को निर्देशित किया गया। साथ ही, झारसेवा पोर्टल पर प्राप्त कॉमन सर्विस सेंटर आवेदनों की जांच और निष्पादन में तेजी लाने का भी आदेश दिया गया।

    ग्राम मुखियाओं को पात्र व्यक्तियों की पहचान कर सर्वजन पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। राशन वितरण की नियमित निगरानी एवं कम राशन वितरण की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश DC ने दिया।

    DC मंजूनाथ भजंत्री ने सभी विभागों को समयबद्ध, पारदर्शी और समन्वित रूप से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कम समय में जिले में कई महत्वपूर्ण आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रत्येक अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। उनका कहना था कि जिला प्रशासन का उद्देश्य रांची को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाना है।

    इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर जिला दण्डाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    administrative review Administrative Tasks Collectorate Conference Hall Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri development projects Development Work District Administration district-level meeting Government Meeting government schemes jharkhand Meeting directives ranchi Ranchi administration Ranchi Deputy Commissioner Ranchi district updates ranchi news scheme review Upcoming events welfare schemes आगामी आयोजन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जनकल्याणकारी योजनाएं जिला प्रशासन जिलास्तरीय बैठक झारखंड प्रशासनिक कार्य प्रशासनिक समीक्षा बैठक निर्देश योजनाओं की समीक्षा रांची रांची उपायुक्त रांची जिला खबर रांची प्रशासन रांची समाचार विकास कार्य विकास परियोजनाएँ समाहरणालय सभाकक्ष सरकारी बैठक सरकारी योजनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
    Next Article वेतन कटौती और EPF गड़बड़ी के विरोध में 700 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने जारी की ड्रग्स पैडलर्स की तस्वीर, परिजनों को देगी उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी

    June 23, 2025
    जमशेदपुर

    आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    June 23, 2025
    जामताड़ा

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025
    Latest Posts

    रांची पुलिस ने जारी की ड्रग्स पैडलर्स की तस्वीर, परिजनों को देगी उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी

    June 23, 2025

    आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    June 23, 2025

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025

    चास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे

    June 23, 2025

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.