Ranchi/Kolkata : 19 से 23 जून 2025 तक कोलकाता में आयोजित 9वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन भी झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
रुद्रांश और आदित्य ने दिलाए स्वर्ण
रुद्रांश शर्मा ने 13 से 15 आयु वर्ग के 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। वहीं, आदित्य रंजन ने 8 से 10 आयु वर्ग के 500 मीटर इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
कुल 9 पदकों के साथ चैंपियनशिप का समापन
झारखंड के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में कुल 5 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक जीतकर राज्य के लिए कुल 9 पदक हासिल किए। विभिन्न आयु वर्गों में किए गए इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने झारखंड को देशभर में गौरवान्वित किया है।
खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं
इस सफलता पर रोलर स्केटिंग संघ झारखंड के अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव सुमित शर्मा, कोचाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, संरक्षक अभिषेक ठाकुर, सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल फादर फूल देव सोरेन, मुख्य कोच राजेश कुमार राम, और कोच प्रदीप खाल ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और पूरे झारखंड स्केटिंग दल को शुभकामनाएं और बधाई दी।
सभी ने खिलाड़ियों के समर्पण, मेहनत और खेल भावना की सराहना की और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की आशा जताई।
Also Read : झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 23 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान
Also Read : सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की
Also Read : मृ’त मानकर अंतिम संस्कार करने वाली महिला जिंदा लौटी, गांव में मचा हड़कंप
Also Read : समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता… जानें क्यों
Also Read : ट्रेन में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की हुई मुलाकात