Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रेन में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की हुई मुलाकात
    झारखंड

    ट्रेन में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की हुई मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रघुवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्य सरकार की मंत्री व कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह के बीच रविवार को एक ट्रेन यात्रा के दौरान अनौपचारिक मुलाकात हुई। यह मुलाकात दुमका से रांची लौटते समय हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने पेसा कानून (पंचायत उपबंध विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके जनजातीय क्षेत्रों में संभावित प्रभावों पर सार्थक चर्चा की।

    दोनों के बीच पेसा कानून पर हुई सार्थक चर्चा

    रघुवर दास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, “आज साहेबगांज से रांची आने के दौरान ट्रेन में झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह जी स्नेहिल मुलाकात हुई। उन्हें राज्य और आदिवासियों के हित में पेसा कानून लागू कराने में दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करने का सुझाव दिया। रूढ़िवादी परंपरा को लागू करने से आदिवासियों को स्वशासन का अधिकार मिलेगा।”

    आज साहेबगांज से रांची आने के दौरान ट्रेन में झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह जी स्नेहिल मुलाकात हुई।

    उन्हें राज्य और आदिवासियों के हित में पेसा कानून लागू कराने में दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करने का सुझाव दिया। रूढ़िवादी परंपरा को लागू… pic.twitter.com/Gmv3gzahAY

    — Raghubar Das (@dasraghubar) June 22, 2025

    मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी एक्स पर इस मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा, “रांची यात्रा के दौरान ट्रेन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, इसके जनहितकारी उद्देश्य और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में इसके अधिकारों और संभावित प्रभावों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।” इस दौरान रघुवर दास ने दीपिका पांडे सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी।

    आज रांची यात्रा के दौरान ट्रेन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, इसके जनहितकारी उद्देश्य और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में इसके अधिकारों और संभावित प्रभावों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।… pic.twitter.com/gULq50IrHq

    — Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) June 22, 2025

    पेसा कानून पर झारखंड में राजनीतिक विवाद तेज

    पेसा कानून को लेकर झारखंड की सियासत में इन दिनों तीखी बहस छिड़ी है। जहां एक ओर BJP वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर इस कानून को लागू करने में देरी का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में इस मुद्दे पर विशेष मंथन किया और इसे जल्द से जल्द लागू करने का संकल्प लिया। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मंत्री के बीच इस विषय पर हुई चर्चा को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रविवार को ही दुमका में रघुवर दास की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष और BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भी हुई थी। रघुवर दास संताल परगना के दौरे पर थे और उनकी इन मुलाकातों ने झारखंड की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दिया है।

    Also Read : RJD विधायक रीतलाल यादव के गांव में पुलिस की बड़ी छापेमारी

    Bjp Congress Deepika Pandey Singh Dumka Former Chief Minister informal meeting jharkhand Jharkhand Politics minister Panchayats Extension to Scheduled Areas Act PESA Act Political Discussion Raghubar das ranchi Train Journey tribal areas अनौपचारिक मुलाकात कांग्रेस जनजातीय क्षेत्र झारखंड झारखंड राजनीति ट्रेन यात्रा दीपिका पांडे सिंह दुमका पंचायत उपबंध विस्तार अधिनियम पूर्व मुख्यमंत्री पेसा कानून भाजपा मंत्री रघुवर दास रांची राजनीतिक चर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन कारोबारी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, इलाके में दहशत
    Next Article समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.