Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाषा को लेकर समाज में जनाक्रोश, सरकार से 17 मान्यता प्राप्त भाषाओं की स्थिति स्पष्ट करने की मांग
    झारखंड

    भाषा को लेकर समाज में जनाक्रोश, सरकार से 17 मान्यता प्राप्त भाषाओं की स्थिति स्पष्ट करने की मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 22, 2025Updated:June 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाषाओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अखिल भारतीय भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आज हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने की। बैठक में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए घोषित 17 क्षेत्रीय भाषाओं में से केवल 12 भाषाओं को जिला स्तर पर मान्यता देने के सरकार के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। इसमें भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका और भूमिज जैसी प्रमुख भाषाओं की उपेक्षा पर समाज में गहरा आक्रोश देखा गया।

    सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप

    मंच अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा, “सरकार द्वारा बार-बार क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर विवाद उत्पन्न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्ष 2018 में जिन 17 भाषाओं को द्वितीय राजभाषा के रूप में राज्य सरकार द्वारा मान्यता दी गई थी, उनका सम्मान और उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पलामू, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, जामताड़ा, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, चतरा और हजारीबाग जैसे जिलों में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा बड़े पैमाने पर बोली जाती है।”

    उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जनभावनाओं की अनदेखी करने वाले ‘जयचंदों’ से सावधान रहना होगा जो सामाजिक समरसता को बिगाड़ सकते हैं।

    मैथिली संघर्ष समिति ने भी जताया विरोध

    मैथिली संघर्ष समिति के संयोजक अमरनाथ झा ने सरकार द्वारा 2023 के गजट के हवाले से सिर्फ 12 भाषाओं को मान्यता दिए जाने को “त्रुटिपूर्ण और असंवेदनशील निर्णय” करार दिया। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और सभी 17 मान्यता प्राप्त भाषाओं को समान रूप से लागू करे।

    संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर

    बैठक के अंत में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए नियमित बैठक करने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक 29 जून 2025 को हरमू हाउसिंग कॉलोनी, नियर पटेल पार्क में आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक में मृत्युंजय झा, नंदन यादव, राम पुकार राय, रामकुमार यादव, नवीन झा, विभाकर कुमार, सुनील पांडेय, कुंदन सिंह, यतींद्र लाल दास, राजकुमार मिश्रा, दीनानाथ डॉन, चंद्रदेव मंडल, अरुण कुमार मिश्रा, ब्रज कुमार झा, राधेश्याम यादव, उमेश राय, शिवकुमार नाथ झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका समाज के प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

    Also Read : चतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें

    All India Bhojpuri Forum Angika language Bhojpuri community Jharkhand Government Jharkhand language controversy Jharkhand Teacher Eligibility Test Kailash Yadav language movement Language Policy language recognition Magahi language Maghi Maithili language Maithili Struggle Committee public outrage Ranchi meeting regional language rights Regional Languages second official language social harmony Swagatam Banquet Hall अखिल भारतीय भोजपुरी मंच अंगिका भाषा कैलाश यादव क्षेत्रीय भाषा अधिकार क्षेत्रीय भाषाएं जनाक्रोश झारखंड भाषा विवाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा झारखंड सरकार द्वितीय राजभाषा भाषा आंदोलन भाषा नीति भाषा मान्यता भोजपुरी समाज मगही भाषा मैथिली भाषा मैथिली संघर्ष समिति रांची बैठक समाजिक समरसता स्वागतम बैंक्वेट हॉल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें
    Next Article पाकुड़ विधायक निसात आलम की अध्यक्षता में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों पर विशेष जोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.