Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 11:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा मेघ का सिलसिला
    झारखंड

    रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा मेघ का सिलसिला

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। पिछले 2-3 दिनों से राज्यभर में हो रही मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहाना हो गया है।

    अब भी जारी रहेगा बारिश का दौर

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रांची में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 210.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 26 जून तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

    वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

    मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गर्जन के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। साथ ही 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    शनिवार को कुछ राहत

    शनिवार को राजधानी रांची में मौसम कुछ हद तक साफ रहा। सुबह से ही आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस की गई। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में फिर से बारिश की वापसी हो सकती है।

    Also Read : SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    Bay of Bengal heavy rainfall jharkhand Jharkhand Monsoon 2025 Jharkhand news Jharkhand weather lightning low pressure area Meteorological Department Monsoon orange alert Rain Alert ranchi Ranchi Rain relief from humidity temperature drop waterlogging weather update Yellow Alert उमस से राहत ऑरेंज अलर्ट जलजमाव झारखंड झारखंड मानसून 2025 झारखंड मौसम झारखंड समाचार तापमान गिरा निम्न दबाव बंगाल की खाड़ी बारिश अलर्ट भारी बारिश मानसून मौसम अपडेट मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रांची बारिश वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 22 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    UGC NET जून 2025 का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

    June 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के 21 CO पर गिरेगी गाज… जानें क्यों

    June 22, 2025
    झारखंड

    11वीं कक्षा के लिए 27 जून तक गोस्सनर कॉलेज में ले सकेंगे दाखिला

    June 22, 2025
    Latest Posts

    UGC NET जून 2025 का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

    June 22, 2025

    बिहार के 21 CO पर गिरेगी गाज… जानें क्यों

    June 22, 2025

    वेदा नहर में डूबा राजू श्रीवास्तव, पुलिस ने शुरू की तलाश

    June 22, 2025

    भारत का स्वदेशी तेजस MK1A फाइटर जेट तैयार, इस माह से शुरू होगी डिलीवरी

    June 22, 2025

    11वीं कक्षा के लिए 27 जून तक गोस्सनर कॉलेज में ले सकेंगे दाखिला

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.