Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोकुलनगर में घर तोड़ने के आदेश के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DC की गाड़ी रोकने की कोशिश
    झारखंड

    गोकुलनगर में घर तोड़ने के आदेश के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DC की गाड़ी रोकने की कोशिश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोकुलनगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर में 350 से अधिक घरों को हटाने के वन विभाग के आदेश के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पुनर्वास की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की गाड़ी रोकने का प्रयास किया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें शांत कर हटाया।

    प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे गोकुलनगर में पिछले 40 वर्षों से रह रही हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पुनर्वास की मांग की थी और तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें अचानक और बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था के घर खाली करने को कहा जा रहा है, जो कि अमानवीय है।

    महिलाओं ने कहा कि एक घर पहले ही ढहा दिया गया है और बाकी घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। क्षेत्र के अधिकतर निवासी दिहाड़ी मजदूर, ठेला चालक और श्रमिक वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में उनके घर टूटने की स्थिति में वे पूरी तरह से बेघर हो जाएंगे, जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।

    गौरतलब है कि गोकुलनगर दलमा इको-सेंसिटिव ज़ोन के अंतर्गत आता है और वन विभाग इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत निवासियों को सात दिन में घर खाली करने का आदेश जारी किया गया है।

    प्रदर्शन के बाद उपायुक्त ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे आधे घंटे के भीतर उनसे मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। स्थानीय लोगों और महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जब तक वैकल्पिक पुनर्वास की उचित व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक किसी भी घर को नहीं तोड़ा जाए।

    अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

    Also Read :  CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    administrative action Attempt to Stop Vehicle Dalma Eco-Sensitive Zone demand for rehabilitation Demolition Order Deputy Commissioner Karn Satyarthi Deputy Commissioner's office Encroachment Dispute encroachment removal forest department Gokulnagar jamshedpur jharkhand Local Residents MGM Police Station area police action Protest Rehabilitation Policy Rural Opposition Social Protest women's protest अतिक्रमण विवाद अतिक्रमण हटाना उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी उपायुक्त कार्यालय एमजीएम थाना क्षेत्र गाड़ी रोकने का प्रयास गोकुलनगर ग्रामीण विरोध घर तोड़ने का आदेश जमशेदपुर झारखंड दलमा इको-सेंसिटिव जोन पुनर्वास की मांग पुनर्वास नीति पुलिस कार्रवाई प्रशासनिक कार्रवाई महिलाओं का प्रदर्शन वन विभाग विरोध प्रदर्शन सामाजिक विरोध स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ‘मंईयां’ की एक और किश्त खाते में ट्रांसफर
    Next Article हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, मौके पर मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.