Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»RJD की राज्य परिषद बैठक में राबड़ी देवी ने NDA सरकार पर कसा तंज, कहा…
    ट्रेंडिंग

    RJD की राज्य परिषद बैठक में राबड़ी देवी ने NDA सरकार पर कसा तंज, कहा…

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RJD
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बिहार राज्य परिषद की बैठक आज पटना के ज्ञान भवन (गांधी मैदान) में आयोजित हुई। इस मौके पर RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगनीलाल मंडल को बिहार प्रदेश RJD अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा। मंगनीलाल मंडल को सत्र 2025-2028 के लिए निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    तेजस्वी पार्टी को आगे ले जा रहे हैं : राबड़ी देवी

    बैठक में राबड़ी देवी ने मंगनीलाल मंडल को बधाई देते हुए कहा, “मैं मंगनीलाल मंडल को बहुत-बहुत बधाई देती हूं।” उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की भी प्रशंसा की और कहा, “तेजस्वी पार्टी को आगे ले जा रहे हैं। हमें पार्टी को मजबूत करना है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है।” राबड़ी देवी ने बिहार की NDA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह सरकार महा जंगल राज नहीं, राक्षसराज है। लोग सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, घरों में घुसकर हत्याएं हो रही हैं। सरकार के लोग ही सारा गलत काम कर रहे हैं।” उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा, “मीडिया को सरकार की खामियां नहीं दिखतीं। हमारे शासन में कुछ होता था तो महीनों दिखाया जाता था, लेकिन अब क्या हो रहा है, सब देख रहे हैं।”

    बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की

    राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव का समर्थन करते हुए कहा, “तेजस्वी जो तय करते हैं, वही करना है। हम सब उनके साथ हैं। पूरा बिहार हमारा परिवार है। चाहे जितनी गालियां मिलें, हमें एकजुट रहना है।” उन्होंने यह भी कहा कि लालू और तेजस्वी के सत्तू खाने पर मजाक उड़ाया जाता है, लेकिन वे बिहार की जनता के लिए काम करते हैं। बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन ने की। इस दौरान लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मंगनीलाल मंडल के अलावा राज्य के सभी प्रमुख नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और लगभग 800 राज्य परिषद सदस्य मौजूद रहे। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और पार्टी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Also Read : रेलवे का नया AI सिस्टम बचाएगा हाथियों की जान

    2025-2028 term 2025-2028 सत्र Bihar Assembly Elections Bihar State Council Bihar State President Certificate Election Preparation Gandhi Maidan Gyan Bhavan Lalu Prasad Yadav Mangnilal Mandal party meeting patna political decision Rabri Devi Rashtriya Janata Dal Rjd uncontested election गांधी मैदान चुनाव तैयारी ज्ञान भवन निर्विरोध चुनाव पटना पार्टी बैठक प्रमाण पत्र बिहार प्रदेश अध्यक्ष बिहार राज्य परिषद बिहार विधानसभा चुनाव मंगनीलाल मंडल राजनीतिक निर्णय राबड़ी देवी राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे का नया AI सिस्टम बचाएगा हाथियों की जान
    Next Article रामगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से लगेगी रोक : DC

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.