Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
    खेल

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : FIH हॉकी प्रो लीग 2024/25 (महिला वर्ग) में भारतीय महिला हॉकी टीम को अब तक के मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है। टीम ने लगातार तीन मैचों में हार झेली है। पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 और 2-1 से हराया, वहीं मंगलवार को अर्जेंटीना ने भी भारत को 1-4 के अंतर से मात दी।

    लंदन में खेला जाएगा मैच

    अब भारतीय टीम के पास पिछली हार का बदला लेने और जीत की पटरी पर लौटने का सुनहरा मौका है। आज यानी बुधवार को भारत का सामना अर्जेंटीना से एक बार फिर होने जा रहा है। यह मुकाबला लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

    कहां देख पाएंगे मैच

    यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में प्रसारित किया जाएगा, इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 एचडी पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। जियोहॉस्टर पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी।

    इनसे आज भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

    टीम की कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय महिला टीम अब चौथी हार से बचना चाहेगी। अर्जेंटीना के खिलाफ पिछले मैच में भारत की ओर से दीपिका ने 30वें मिनट में एक शानदार ड्रैग-फ्लिक के जरिए गोल किया था। इस मैच में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

    अंकतालिका में 7वें स्थान पर

    वर्तमान में भारतीय महिला टीम ने FIH प्रो लीग में 11 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 9 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है। आज का मुकाबला टीम के लिए न सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई है बल्कि टूर्नामेंट में अपनी स्थिति सुधारने का भी बड़ा मौका है।

    Also Read : ट्रेन से लीड्स पहुंची टीम इंडिया

    FIH Hockey Pro League 2024/25 FIH हॉकी प्रो लीग 2024/25 hockey defeats hockey matches hockey pro league results India vs Argentina India vs Australia Indian Sports News Indian sports performance Indian women's hockey team international hockey women's hockey women's sports अंतरराष्ट्रीय हॉकी भारत बनाम अर्जेंटीना भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारतीय खेल न्यूज भारतीय खेल प्रदर्शन भारतीय महिला हॉकी टीम महिला खेल महिला हॉकी हॉकी प्रो लीग परिणाम हॉकी मुकाबले हॉकी में हार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली फिर सफलता, गजराला समेत 3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर
    Next Article रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.