Ranchi : रांची CID की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़का फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। उसका नाम मो आसिफ बताया गया। करीब 40 साल का मो आसिफ हापुड़, यूपी के कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीवारा का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल, एक सिम, पांच पासबुक, पांच एटीएम, एक चेकबुक, एक पासपोर्ट, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक प्रोपराइटर स्टांप जब्त किया गया है। इल्जाम हो कि मो आसिफ ने खाते से करीब एक करोड़ 53 लाख 83 हजार 118 रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर कर लिये। पहले तो उसने लोगों को अपने झांसे में लिया। बताया कि माल इंवेस्ट करने पर पांच से दस गुना तक रिटर्न मिल जायेगा। इसके बाद लोगों के व्हाट्सऐप पर कुछ लिंक भेज कर उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेता। ऐसा कर आसिफ ने डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा माल बटोर लिया था। इसके ठगी का शिकार हुए शख्स ने बीते 20 मई को CID में शिकायत दर्ज करायी थी। तफ्तीश शुरू की गयी, तो पता चला कि IDFC बैंक के अकाउंट नंबर 67895372744 में तीन रोज में एक करोड़ 14 लाख 96 हजार 100 रुपये क्रेडिट हुए हैं। CID की साइबर क्राइम ब्रांच को एक क्लू मिला और वह शातिर मो आसिफ तक पहुंच गयी। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये खुलासा हुआ कि इस बैंक खाते के खिलाफ केरल, गुजरात, झारखंड और तेलंगाना में पांच शिकायतें दर्ज हैं।
Also Read : भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट
Also Read : भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार
Also Read : सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…
Also Read : बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर
Also Read : 1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम