Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-‘ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है’
    ट्रेंडिंग

    अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-‘ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है’

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अहमदाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर दुःख जताया, जिसमें गुरुवार दोपहर 241 लोगों की मौत हो गई. अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह हादसे से प्रभावित हुए परिवारों के साथ खड़े हैं. वीडियो में अनुपम कहते हैं, “अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा सिर्फ एक समाचार नहीं, बल्कि यह दुख का पहाड़ है, जो न जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है. वह विमान सिर्फ चलती हुई एक मशीन नहीं थी, वह एक उम्मीद थी, जिसमें बैठे थे हमारे अपने, कोई भारत से था, कोई विदेश से था, कोई किसी की मां थी, कोई बेटे के पास लौट रहा था, तो कोई नौकरी के सफर में था. कोई छुट्टी मनाकर वापस घर जा रहा था, लेकिन किसी को भी क्या पता था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी.”

    अनुपम खेर वीडियो में आगे कहते हैं, ”मन बेचैन है, दिल मौन है और आंखें नम हैं. हम सब उन परिवारों के साथ हैं, जो आज अपनों को खो बैठे हैं. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जो लोग इस हादसे में दिवंगत हुए उनकी आत्मा को शांति मिले और जो लोग इस समय पीड़ा में हैं, उन्हें धैर्य, साहस और सहारा दे.” उन्होंने आगे कहा, “आज न तो भाषा काम आ रही है, और न ही कोई तर्क, बस एक बात कहनी है, हम आपके साथ हैं. पूरी इंसानियत आपके साथ है. और हमारा देश हर पीड़ित परिवार को नमन करता है. ओम शांति, नमन और श्रद्धांजलि.”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा- “अहमदाबाद विमान दुर्घटना- श्रद्धांजलि! ओम शांति!” बता दें कि गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी. यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा. इस घटना में 241 यात्री की मौत हो गई.

    एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा, ”अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे. विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी. उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है. केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.”

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में UG वोकेशनल कोर्स में एडमिशन शुरू, इस दिन तक करें आवेदन

    241 deaths 241 मौतें Ahmedabad plane crash Air India crash Air India tragedy Anupam Kher Instagram Anupam Kher reaction aviation disaster Bollywood on tragedy celebrity reaction Dreamliner accident emotional tribute final journey flight disaster India Indian actor statement national mourning passenger plane crash अंतिम यात्रा अनुपम खेर इंस्टाग्राम अनुपम खेर प्रतिक्रिया अहमदाबाद विमान दुर्घटना एयर इंडिया त्रासदी एयर इंडिया दुर्घटना ड्रीमलाइनर हादसा बॉलीवुड की शोक संवेदना भारत में विमान हादसा भारतीय अभिनेता का बयान भावुक श्रद्धांजलि यात्री विमान दुर्घटना राष्ट्रीय शोक विमानन आपदा सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने की फा’यरिंग
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC पर लगाया 1 लाख रुपये जुर्माना, अपील खारिज

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.