Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»फारूक अब्दुल्ला ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, बोले- ‘यह मेरा सौभाग्य’
    ट्रेंडिंग

    फारूक अब्दुल्ला ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, बोले- ‘यह मेरा सौभाग्य’

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 11, 2025Updated:June 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फारूक अब्दुल्ला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jammu : जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि माता के दर्शन करने के बाद मेरा हृदय मंत्रमुग्ध हो गया. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे माता के दर्शन का अवसर मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यहां पर पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, जिससे यहां के स्थानीय लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा.

    केंद्र सरकार से मिले सहयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा, ” हमें पूरी उम्मीद है कि हमने जो भी मांगें रखी हैं, उन्हें निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा. हमारी मांगों को पूरा करने में कोई भी कदम पीछे नहीं खींचेगा. हमारी बस एक ही ख्वाहिश है कि यहां पर अमन-शांति स्थापित हो. लोग यहां पर सुकून से रहें. कोई भी यहां पर अपने नापाक इरादों को धरातल पर नहीं उतार सके. यहां पर सभी लोग आगे बढ़ सकें. सभी भाईचारे से रहें. भारत आगे बढ़े और हम सब इसकी तरक्की में अहम भूमिका निभाएं.”

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से की गई यात्रा का अनुभव साझा किया. बोले, ” यह ट्रेन बहुत अच्छी है. इसका सफर आरामदायक है. निसंदेह, इस ट्रेन के आने के बाद यहां की आर्थिक गतिविधियों को नई तेजी मिलेगी, जिससे यहां पर आने वाले दिनों में चौतरफा विकास की बयार बहेगी.”

    कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को उन्होंने बूस्टर डोज बताया. कहा, “निसंदेह आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भी संख्या में तेजी देखने को मिलेगी. इनमें से सबसे ज्यादा माता वैष्णो देवी और भोले नाथ के दर्शन करने वाले लोग होंगे, जिससे यहां पर आर्थिक गतिविधियों को नया बूस्टर डोज मिलेगा.” फारूक अब्दुल्ला के साथ उप-मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे.

    Also Read : 108 घड़ों से स्नान करेंगे भगवान जगन्नाथ, फिर चले जाएंगे एकांतवास में

    benefit to local people Farooq Abdullah Farooq Abdullah statement Farooq Abdullah visit former Chief Minister Jammu and Kashmir Jammu and Kashmir National Conference Jammu and Kashmir tourism Mata Vaishno Devi Mata's darshan press conference religious journey religious tourism tourist destination Jammu Vaishno Devi pilgrimage Vaishno Devi Temple जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर पर्यटन धार्मिक पर्यटन धार्मिक यात्रा पत्रकार वार्ता पर्यटक स्थल जम्मू पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर फारूक अब्दुल्ला फारूक अब्दुल्ला दर्शन फारूक अब्दुल्ला बयान माता के दर्शन माता वैष्णो देवी वैष्णो देवी मंदिर वैष्णो देवी यात्रा स्थानीय लोगों को लाभ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोरी रेलवे कोल साइडिंग में अपराधियों की फा’यरिंग, NTPC के कोयला कंटेनर को बनाया निशाना
    Next Article बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का CM ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.