Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 10:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»108 घड़ों से स्नान करेंगे भगवान जगन्नाथ, फिर चले जाएंगे एकांतवास में
    झारखंड

    108 घड़ों से स्नान करेंगे भगवान जगन्नाथ, फिर चले जाएंगे एकांतवास में

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 11, 2025Updated:June 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जगन्नाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जेष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का भव्य स्नान उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जायेगा। आज यानी बुधवार को महास्नान पूर्णिमा के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवानों को 108 पवित्र जलघड़ों से स्नान कराया जायेगा।

    108 मंगल आरतियां

    स्नान से पहले मंदिर में प्रातः 6 बजे मंगल आरती की गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:45 बजे तक स्नान यात्रा पूजन होगा। दोपहर 1:50 बजे आरती के बाद श्रद्धालु दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके पश्चात 108 मंगल आरतियां, श्री जगन्नाथ अष्टकम और गीता पाठ का आयोजन होगा। संध्या 4 बजे के बाद भगवान एकांतवास में चले जायेंगे।

    स्नान यात्रा के बाद ‘बीमार’ होते हैं भगवान

    धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ ‘बीमार’ हो जाते हैं और 15 दिनों तक एकांतवास में रहते हैं। इस दौरान मंदिर में केवल राधा-कृष्ण के दर्शन होते हैं। भगवान को इस दौरान विशेष जड़ी-बूटियों से उपचारित किया जाता है।

    26 जून को नेत्रदान

    भगवान का एकांतवास 26 जून को समाप्त होगा, जिस दिन नेत्रदान और मंगल आरती का आयोजन किया जायेगा। 27 जून को भव्य रथ यात्रा निकाली जायेगी, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।

    गुंडिचा भोग और घुरती रथ यात्रा

    रथ यात्रा के क्रम में पांच जुलाई को गुंडिचा भोग और छह जुलाई को घुरती रथ यात्रा आयोजित होगी। मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने मीडिया को बताया कि रथों की मरम्मत का कार्य अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) से प्रारंभ कर दिया गया था। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का भी जीवंत प्रतीक है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक हर वर्ष रांची पहुंचते हैं।

    Also Read : नशेड़ी बेटे ने माता-पिता को रॉड और डंडे से पीटकर किया अधमरा… जानें क्यों

    108 holy pitchers 108 जलघड़े Balabhadra grand celebration Hindu festival Jagannathpur Temple jharkhand Jyeshtha month Lord Jagannath Maha Snan Purnima Purnima ranchi religious ceremony Snan Yatra Subhadra traditional rituals Vedic chanting जगन्नाथपुर मंदिर जेष्ठ मास झारखंड धार्मिक अनुष्ठान पारंपरिक रीति-रिवाज पूर्णिमा बलभद्र भव्य आयोजन महाप्रभु जगन्नाथ महास्नान पूर्णिमा रांची वैदिक मंत्रोच्चारण सुभद्रा स्नान उत्सव हिन्दू पर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, राबड़ी आवास में कटेगा 78 पाउंड का केक
    Next Article राजधानी के इस इलाके में लगी भीषण आ’ग, लाखों की संपत्ति हुई खाक

    Related Posts

    जामताड़ा

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025
    जमशेदपुर

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    July 29, 2025

    गिरिडीह में नकली अंग्रेजी शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 300 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार…

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.