Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फं’दे पर लटकी मिली तलाकशुदा महिला, रह रही थी बॉयफ्रेंड के साथ
    झारखंड

    फं’दे पर लटकी मिली तलाकशुदा महिला, रह रही थी बॉयफ्रेंड के साथ

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में सोमवार सुबह एक 26 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान आयुषी चावला के रूप में हुई, जो जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद की रहने वाली थी। आयुषी तलाकशुदा थी और पिछले दो साल से अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड हर्ष सोनकर के साथ रह रही थी। हर्ष झुमरीतिलैया में फल का व्यापारी है।

    पुलिस के अनुसार, आयुषी का शव हर्ष के घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। हर्ष ने बताया कि वह सुबह छह बजे अपनी दुकान चला गया था। कुछ देर बाद आयुषी का फोन आया कि वह फांसी लगा रही है। हर्ष ने कमरे में पहुंचकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक आयुषी की मौत हो चुकी थी। उसने तुरंत पुलिस और आयुषी के परिजनों को सूचना दी।

    आयुषी की मां ने हर्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आयुषी खुश थी और उसकी दूसरी शादी की बात चल रही थी। आयुषी का एक छह साल का बेटा है, जो परसाबाद में अपनी दादी के साथ रहता था। आयुषी तलाक के बाद झुमरीतिलैया के अड्डी बांग्ला रोड स्थित वृद्धाश्रम में कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करती थी।

    आयुषी की शादी 2018 में झुमरीतिलैया में हुई थी, लेकिन पांच साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद वह हर्ष के साथ रहने लगी। तिलैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। हर्ष से भी पूछताछ जारी है।

    Also Read : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

    Aayushi Chawla allegation on boyfriend Body Recovered Chitragupt Nagar divorced woman domestic violence fruit trader hanging hanging with dupatta Harsh Sonkar Jaynagar police station Jharkhand news Jhumritilaiya Koderma murder allegation Old Age Home Parasabad police investigation relationship after divorce suicide or murder suicide suspicion Suspicious death Tilaiya police station woman's death women crime आत्महत्या की आशंका आत्महत्या या हत्या आयुषी चावला कोडरमा घरेलू हिंसा चित्रगुप्त नगर जयनगर थाना झारखंड समाचार झुमरीतिलैया तलाक के बाद रिश्ता तलाकशुदा महिला तिलैया थाना दुपट्टे से फांसी परसाबाद पुलिस जांच फल व्यापारी फांसी बॉयफ्रेंड पर आरोप महिला अपराध महिला की मौत वृद्धाश्रम शव बरामद संदिग्ध मौत हत्या का आरोप हर्ष सोनकर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
    Next Article नयनतारा ने मनाई शादी की तीसरी सालगिरह, अनदेखी तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.