Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में V2 मॉल के पास 31 मई की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में संलिप्त दो आरोपियों मानगो निवासी आरिफ अली और आलमगीर खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो वाहन एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी SP कुमार शिवाशीष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही सिटी DSP सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का एक अन्य गुट, दानिश गुट से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी आपसी रंजिश में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Also read: डिप्टी सीएम के प्लेन को उड़ाने से पायलट ने किया मना, घंटो मनाते रह गए मंत्री…
Also read: सिमरिया धाम में लूटपाट और फायरिंग, श्रद्धालु युवक को मा’री गो’ली
Also read: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ट्रेफिक DSP ने पहुंचाया घायल को अस्पताल…
Also read: अपने ही घर में घुसने से किया मना, बेटी के साथ 24 घंटे से भूखी-प्यासी घर के बाहर बैठी महिला…