Gumla : गुमला जिले के कोटाम गांव में शनिवार को एक युवक ने पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 25 वर्षीय रितेश सिंह नशे की हालत में 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए परिवार से संपत्ति में हिस्सा मांगने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही कोटाम पिकेट की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रितेश को शांत कराने की कोशिश की गई। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि रितेश ने टावर पर चढ़ने से पहले अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ मारपीट भी की थी। प्रतिमा देवी भी अस्पताल में भर्ती हैं। रितेश के पिता गोलगप्पे बेचते हैं और वह दो भाइयों में छोटा है। उसके तीन बच्चे हैं।
घटना के दौरान आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए थे। तेज धूप के कारण टावर की पाइपें गर्म हो गई थीं, जिससे नीचे उतरना मुश्किल हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
Also Read : सीनियर सिटिज़न्स के लिए सरकार ने शुरू की 7 खास योजनाएं, पेंशन से लेकर हेल्थ इंश्योरेंस तक मिलेगा लाभ…
Also Read : भैंस खरीदने आए उड़ीसा के व्यापारी से सिमडेगा में छिनतई, एक आरोपी गिरफ्तार
Also Read : रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा – झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं
Also Read : अनुसंधानकर्ताओं को मिलेगा नया मोबाइल फोन, एक ही स्रोत से ले सकेंगे मोबाइल सेट