Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Feb, 2026 ♦ 9:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : अगस्त महीने में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आए, कुछ दिनों में ब्राजील से भी होगा आगे!
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : अगस्त महीने में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आए, कुछ दिनों में ब्राजील से भी होगा आगे!

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार से साथ-साथ देशवासियो की भी चिंता बढ़ा दी है। पिछले नौ दिनों से लगातार 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को पहली बार 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 886 मरीजों की मौत हुई। देश में अभी कोरोना के मामलों की कुल संख्या 20 लाख 27 हजार से ज्यादा हैं।  

    आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में भारत में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में भारत ने अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि मौत के मामले में अब भी भारत तीसरे नंबर पर ही है।
    अगस्त महीने के पहले छह दिनों में ही भारत में 3,28,903 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि अमेरिका में 3,26,111 और ब्राजील में 2,51,264 नए मामले ही आए हैं। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक हैं। इन छह दिनों में चार दिन ऐसे रहे हैं जब भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले पाए गए। दो,तीन,पांच और छह अगस्त को दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में ही दर्ज हुए। गुरुवार को ही भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया, जो अब तक तीनों देशों की तुलना में 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने के मामलों में सबसे तेजी से वृद्धि का आंकड़ा है। भारत में संक्रमण में बढ़ोतरी की दर 3.1 फीसदी है, यह भी अमेरिका और ब्राजील से 20 लाख के स्तर (मौजूदा स्तर) पर ज्यादा है।

    मृत्यु के आंकड़ों पर गौर करें तो, ब्राजील और अमेरिका में अगस्त महीने में 6,000 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं जबकि भारत में 5,075 लोगों की मौत हुई।

    7 अगस्त को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए। वहीं बिहार (3646 नए मामले), तेलंगाना (2207 नए मामले), ओडिशा (1833 नए मामले), पंजाब (1063 नए मामले) और मणिपुर (249 नए मामले) में अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए।

    एक दिन में महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 300 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही माहाराष्ट्र में संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,90,262 हो गया। अगर इसी तरह रफ्तार बढ़ती रही तो शनिवार को ही यह आंकड़ा पांच लाख को पार कर जाएगा। इसके अलावा यहां 17 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। वहीं, मुंबई में शुक्रवार को 1000 से कम मामले दर्ज हुए। मुंबई का ग्राफ दिखाता है कि अब यहां स्थिति थोड़ी ठीक हुई है। पिछले 10 दिनों में यह सबसे कम है।

    coronavirus cases covid 19 india Latest news National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बाढ़ से 21 लोगों की मौत, 69 लाख की आबादी प्रभावित
    Next Article नामकुम में धारदार हथियार से मारकर रिक्शा चालक की हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोहरे से ठिठुरन, धूप से राहत : झारखंड में मौसम रहेगा सुहाना

    February 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PLFI के 6 उग्रवादियों को 10-10 साल की सजा, एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला

    February 13, 2026
    जामताड़ा

    नकलमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, फतेहपुर में एसडीएम ने लिया जायजा

    February 13, 2026
    Latest Posts

    कोहरे से ठिठुरन, धूप से राहत : झारखंड में मौसम रहेगा सुहाना

    February 14, 2026

    Aaj Ka Rashifal, 14 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    February 14, 2026

    PLFI के 6 उग्रवादियों को 10-10 साल की सजा, एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला

    February 13, 2026

    नकलमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, फतेहपुर में एसडीएम ने लिया जायजा

    February 13, 2026

    मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर पहुंचे डीसी भजंत्री, परखी तैयारियां

    February 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.