Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 9:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर DC ने की अहम बैठक, तालमेल के साथ काम करने का दिया निर्देश
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर DC ने की अहम बैठक, तालमेल के साथ काम करने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सांसद एवं विधायक निधि, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR), खेल और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    बैठक में उपायुक्त ने CSR गतिविधियों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसी योजनाएं तैयार की जाएं जो शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में ठोस और सकारात्मक बदलाव ला सकें। उन्होंने कंपनियों से पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने की अपील की।

    सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल मैदान और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही जिले के पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देते हुए योजनाएं तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जिले में संसाधनों की कोई कमी नहीं है केवल बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

    बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    Also read: बाबूलाल मरांडी आदिवासी समाज की भावनाओं से खिलवाड़ न करें : विनोद कुमार पांडेय

    Also read: बकरीद को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी आदिवासी समाज की भावनाओं से खिलवाड़ न करें : विनोद कुमार पांडेय
    Next Article 07 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    तेज हवा, गरज और बारिश… 12-13 मई को झारखंड के इन जिलों के लिए चेतावनी

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भोरे-भोर रांची के Levee Bar & Restaurant में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    Latest Posts

    तेज हवा, गरज और बारिश… 12-13 मई को झारखंड के इन जिलों के लिए चेतावनी

    May 12, 2026

    भोरे-भोर रांची के Levee Bar & Restaurant में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

    May 12, 2026

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.