Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी आदिवासी समाज की भावनाओं से खिलवाड़ न करें : विनोद कुमार पांडेय
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी आदिवासी समाज की भावनाओं से खिलवाड़ न करें : विनोद कुमार पांडेय

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर दिए गए बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तीव्र आपत्ति जताता है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि श्री मरांडी का बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि आदिवासी समाज को गुमराह करने का एक साजिश भी है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण पूरी पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ हुआ। यह कोई “गुपचुप” कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इस अवसर पर लगभग 10,000 लोग उपस्थित थे, जिनमें राजधानी रांची के नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के लोग और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे।

    पांडेय ने कहा कि भाजपा को आदिवासी अस्मिता की चिंता अब क्यों सताने लगी है, जब उन्होंने अपने शासनकाल में लगातार आदिवासियों की जमीन, जल और जंगल की अनदेखी की। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सरना स्थल की पवित्रता को लेकर समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माण में जनभावना के अनुरूप बदलाव किए गए और स्थानीय लोगों से संवाद कर वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर सहमति ली गई।

    उन्होंने यह भी जोड़ा कि झामुमो सरकार विकास और संवेदनशीलता के संतुलन में विश्वास रखती है। सिरमटोली फ्लाईओवर सिर्फ एक ढांचागत परियोजना नहीं, बल्कि राजधानी के हजारों लोगों को रोज़ाना ट्रैफिक जाम से राहत देने वाली जोरदार पहल है, जिसमें आदिवासी, गैर-आदिवासी सभी समान रूप से लाभान्वित होंगे। ये इंजीनियरिंग का बेमिसाल उदाहरण है।

    महासचिव पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता को गुमराह करने की बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए और समाज के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। जनहित से जुड़ी ऐसी परियोजना के खिलाफ जा कर भाजपा की छवि विकास विरोधी साबित हुई है। भाजपा की इसकी चिंता करनी चाहिए। हेमंत सरकार को लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुत मिला है, जनता का आशीर्वाद हेमंत जी के साथ है और रहेगा।

    Also read: निलंबित पुलिसकर्मी के ठिकाने से एके-47, इंसास, 1.40 करोड़ कैश, नोट गिनने की मशीन बरामद, पांच गिरफ्तार

    Also read: सिरमटोली फ्लाईओवर का गुपचुप तरीके से हुआ उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहे आदिवासी : बाबूलाल मरांडी

    jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिलंबित पुलिसकर्मी के ठिकाने से एके-47, इंसास, 1.40 करोड़ कैश, नोट गिनने की मशीन बरामद, पांच गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर DC ने की अहम बैठक, तालमेल के साथ काम करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    Latest Posts

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.