Ranchi : बकरीद पर्व को बढ़िया और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने रांची जिला वासियों से कहा है कि इस वर्ष ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक मनाएं।
- नमाज केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा करें। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी करने से बचें।
- किसी भी समुदाय, धर्म विशेष या व्यक्ति को ठेस पहुंचाने वाली भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं आपत्तिजनक या भड़काऊ टिप्पणी सोशल मीडिया पर कदापि साझा न करें।
- सोशल मीडिया पर कोई भी तथ्यहीन अफ़वाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध राँची पुलिस द्वारा आई.टी. एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- किसी भी प्रकार की उत्तेजक, भड़काऊ पोस्ट या संदेश देखने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना, राँची पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबरः 8987790664, 9798300836) या डायल 112 पर सूचना दें।
- आप राँची पुलिस के फेसबुक पेज (ranchipolice) या X (ट्विटर) अकाउंट @ranchipolice पर भी सूचना साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
- राँची पुलिस आप सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि आप शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं।
Also Read : CM योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजय’ इस दिन होगी रिलीज
Also Read : फिर गरमाया सिरमटोली फ्लाइओवर मामला, उद्घाटन के बाद हुआ बवाल
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देवघर प्रशासन कर रहा जोरदार तैयारी
Also Read : 800 करोड़ GST घोटाले में आरोपी विक्की भालोटिया की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 11 जून को
Also Read : MGM हादसे से नाराज मृतकों के परिजनों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और मृ’त्यु प्रमाण पत्र की मांग
Also Read : DC ने किया नए MGM अस्पताल का निरीक्षण, 15 जून तक व्यवस्था सुधारने का निर्देश…