Chaibasa : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चाईबासा के पताहातू गांव में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस पहल को आदिवासी समाज की उस परंपरा से जोड़ा गया जिसमें जल, जंगल और जमीन को जीवन का आधार माना जाता है। मधु कोड़ा ने कहा कि प्रकृति हमारी मां है और जब तक हम उसकी रक्षा नहीं करेंगे, तब तक आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा। वहीं, गीता कोड़ा ने अपनी मां के नाम पर पौधा लगाया और कहा कि मां सिर्फ जन्म देने वाली नहीं, बल्कि वह धरती भी है जो हमें जीवन देती है।
कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा भी हुई। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएगा। यह पहल आदिवासी संस्कृति, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनी।
Also Read : झारखंड में आज रांची समेत कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना, अलर्ट जारी
Also Read : ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, 70 वर्षीय महिला जख्मी
Also Read : सिरमटोली फ्लाईओवर का आज उद्घाटन करेंगे CM हेमंत सोरेन
Also Read : कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 81,108 के पार
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 05 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हर साल 5 जून को क्यों ही मनाया जाता है World Environment Day… जानें
Also Read : बाल श्रम उन्मूलन को लेकर होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर होगी छापेमारी
Also Read : देह व्यापार के आरोप में गढ़वा का ये होटल सील, SDM के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Also Read : सिमडेगा DC ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Also Read : मनरेगा में मजदूरी भुगतान में हुई देरी तो सात कर्मियों पर लगा दिया जुर्माना
Also Read : पटना आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, 8 मिनट में ही कराई गई लैंडिंग
Also Read : CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन