Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी
    झारखंड

    झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में सामने आए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अब अपनी जांच का दायरा राज्य की सीमाओं से बाहर बढ़ा दिया है। इस सिलसिले में ACB ने दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के भोपाल तक के कई व्यक्तियों और संस्थानों को समन जारी किया है।

    8 जून के बाद होगी पूछताछ

    मिली जानकारी के अनुसार ACB ने झारखंड के वर्तमान उत्पाद सचिव मनोज कुमार और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए तत्कालीन उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश सहित कुल 15 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इन सभी से 8 जून के बाद पूछताछ की जाएगी। अब तक की जांच में ACB ने पूर्व उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, और JACBCL के दो पूर्व महाप्रबंधक (वित्त) सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास को गिरफ्तार किया है।

    A to Z Infra Services के CEO सहित इनको समन जारी

    ACB ने विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सेक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सात निदेशकों को भी समन भेजा है, जिनसे 3 और 4 जून को पूछताछ की जाएगी। गुरुग्राम स्थित ए टू जेड इंफ्रा सर्विस (A to Z Infra Services) के CEO अमित इंद्रसेन मित्तल सहित निदेशक दीपाली मित्तल, मनोज तिवारी, अरुण गौड़, रीतू गोयल, परमात्मा सिंह राठौर, और चेयरपर्सन प्रतिमा खन्ना को भी समन जारी किया गया है। यह कंपनी झारखंड के धनबाद, सरायकेला-खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में मानव संसाधन प्रदाता के रूप में कार्यरत थी।

    संतोष के नेतृत्व में की जा रही जांच

    इसके अलावा, ईगल हंटर्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दक्ष लोहिया, सरोज लोहिया, महाराज सिंह और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बृह हैरी संधू तथा प्राइम वन वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड (भोपाल) के निदेशक संजीव जैन और राजीव द्विवेदी को भी समन किया गया है। ACB के जांच अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में यह जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    Also Read : अगर चिराग चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो यह बिहार और बिहार की जनता के लिए अच्छा होगा : प्रशांत किशोर

    Acb ACB investigation ACB जांच Anti-Corruption Bureau Bhopal Corruption Delhi Haryana investigation jharkhand Jharkhand Scam Liquor scam liquor scam probe Madhya Pradesh probe beyond state borders summons जांच झारखंड झारखंड घोटाला दिल्ली भोपाल भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मध्य प्रदेश राज्य सीमाओं से बाहर जांच शराब घोटाला शराब घोटाले की जांच समन हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर चिराग चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो यह बिहार और बिहार की जनता के लिए अच्छा होगा : प्रशांत किशोर
    Next Article बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक से टकराई, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.