Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चमकी बुखार का बढ़ता प्रकोप, अबतक 26 बच्चे संक्रमित
    ट्रेंडिंग

    चमकी बुखार का बढ़ता प्रकोप, अबतक 26 बच्चे संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बुखार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम – AES) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में कुल 26 बच्चों में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 23 बच्चे मुजफ्फरपुर जिले के ही हैं। AES से पीड़ित 26वां बच्चा मुशहरी प्रखंड का है। तीन साल की चांदनी कुमारी को अचानक चमकी बुखार हुआ, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे SKMCH रेफर कर दिया गया, जहां पीकू वार्ड में उसका इलाज शुरू किया गया। जांच में उसकी रिपोर्ट AES पॉजिटिव आई है।

    सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने कहा…

    सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि AES से पीड़ित एक बच्चा पहले ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि चमकी बुखार को लेकर पूरी तैयारी की गई है। सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं और स्वास्थ्यकर्मी तत्परता से काम कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक करने के प्रयास भी जारी हैं।

    SKMCH में विशेष पीकू वार्ड

    चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए SKMCH में विशेष पीकू वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा, सदर अस्पताल में 24 घंटे कंट्रोल रूम भी चालू है, जहां स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी में उन्हें उबालकर पानी दिया जाए ताकि वे डायरिया से बच सकें। डायरिया या दस्त होने पर ORS का उपयोग करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मच्छरों से बचाव भी आवश्यक है।

    AES के लक्षण :

    • तेज बुखार
    • सिरदर्द
    • बेहोशी

    बचाव के उपाय :

    • बच्चों को रात में सोने से पहले भरपेट खाना खिलाएं।
    • रात में बच्चे को देखें और सुबह बुखार या बेहोशी के लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल ले जाएं।
    • आशा कार्यकर्ता को सूचित करें और 102 पर कॉल कर एम्बुलेंस मंगवाएं।
    • बच्चों को तेज धूप में बाहर न जाने दें।
    • दिन में कम से कम दो बार नहलाएं।
    • ORS या चीनी-नमक का घोल पिलाएं।
    • ताजा और साफ-सुथरा खाना खिलाएं।

    सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार इस बीमारी से निपटने के लिए काम कर रहे हैं और जनता से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

    Also Read : महिला कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, बहन ने पति पर लगाया संगीन आरोप

    Acute Encephalitis Syndrome AES AES positive AES पॉजिटिव Bihar health crisis Chamki fever Chandni Kumari child illness Health department hospital admission Mushahari block muzaffarpur Muzaffarpur AES case PICU ward SKMCH viral infection अस्पताल भर्ती एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम चमकी बुखार चांदनी कुमारी पीकू वार्ड बच्चों की बीमारी बिहार स्वास्थ्य संकट मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर AES मामला मुशहरी प्रखंड वायरल संक्रमण स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNIA ने झारखंड में तीन कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
    Next Article भाभी का क’टा सिर लेकर सड़क पर घूमा देवर

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.