Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बुकमा गांव के लोगों को हर वक्त बना रहता है जान का खतरा… जानें वजह
    झारखंड

    बुकमा गांव के लोगों को हर वक्त बना रहता है जान का खतरा… जानें वजह

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोगों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले में इन दिनों जंगली हाथी का आतंक छाया हुआ है। हाथी के लगातार हमलों से लोगों में दहशत बना हुआ हैं और उनकी सामान्य दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। यह हादसा चैनपुर अंचल स्थित बुकमा गांव की है। हाल ही में एक जंगली हाथी ने गांव के एक घर और सरकारी स्कूल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे लोगों की सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है।

    राजकुमार उरांव का घर बना निशाना

    बीती रात करीब 11 बजे जंगली हाथी ने गांव के निवासी राजकुमार उरांव के घर पर हमला कर दिया। हाथी ने एस्बेस्टस शीट को खींचकर घर की दीवार गिरा दी और अंदर रखा अनाज व अन्य सामान नष्ट कर दिया। हमले के दौरान राजकुमार और उनका परिवार किसी तरह जान बचाकर बाहर भागा। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और अब वे बेघर हो चुके हैं। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

    हाथी

    स्कूल को भी नहीं छोड़ा हाथी

    हाथी ने हमला कर पास में स्थित राज्यकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुकमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कूल की खिड़कियों को तोड़ने के साथ ही हाथी ने वहां रखे पांच बोरी चावल में से दो बोरी खा लिया। इसके अलावा, हाथी ने पुस्तकों, अलमारियों, टेबल और स्कूल के जरूरी कागजातों को भी नुकसान पहुंचाया। इस कारण स्कूल में पढ़ाई बाधित हो गई है और बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ा है।

    हाथी

    वन विभाग से सुरक्षा की मांग

    घटना के बाद से बुकमा गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि इलाके में अक्सर जंगली हाथियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे उन्हें हर वक्त जान का खतरा बना रहता है। लोग रात में चैन से सो भी नहीं पाते। ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए हाथियों को भगाने की व्यवस्था की जाए और गांव को सुरक्षित बनाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो उन्हें गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।

    हाथी

    Also Read : झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में खराब परीक्षा परिणाम पर 19 स्कूलों को शो कॉज नोटिस जारी

    Bukma village Chainpur block children's education disrupted routine elephant attack elephant terror fear gumla jharkhand Rural Safety school damage Wild Elephant wildlife issue गुमला ग्रामीण सुरक्षा चैनपुर अंचल जंगली हाथी झारखंड दहशत दिनचर्या प्रभावित बच्चों की पढ़ाई बुकमा गांव वन्यजीव समस्या स्कूल नुकसान हाथी आतंक हाथी हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में खराब परीक्षा परिणाम पर 19 स्कूलों को शो कॉज नोटिस जारी
    Next Article बाघ के साथ ले रहा था सेल्फी, फिर जो हुआ… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.