Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ में पूर्व SP प्रभात कुमार को दी गयी विदाई, नवनियुक्त एसपी निधि द्विवेदी का किया गया स्वागत
    झारखंड

    पाकुड़ में पूर्व SP प्रभात कुमार को दी गयी विदाई, नवनियुक्त एसपी निधि द्विवेदी का किया गया स्वागत

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur: पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित बैंक कॉलोनी मैरेज हॉल में एक भव्य “स्वागत सह विदाई सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस समारोह में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवनियुक्त एसपी निधि द्विवेदी का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।

    विदाई समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के कर्मियों ने एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को ‘अद्भुत और स्वर्णिम’ बताया। उपस्थित अधिकारियों ने साझा किया कि जिले में कई बार तनावपूर्ण परिस्थितियाँ उत्पन्न हुईं, लेकिन एसपी के प्रभावी दिशा-निर्देशों और सहयोगपूर्ण रवैये के चलते उन्हें कभी भी दबाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने एसपी प्रभात कुमार को एक प्रेरणादायक नेतृत्वकर्ता बताया, जिन्होंने हमेशा टीम भावना को प्राथमिकता दी।

    समारोह के दौरान एसपी प्रभात कुमार भावुक होते हुए बोले कि, “मैं भले ही पाकुड़ से स्थानांतरित हो रहा हूँ, लेकिन भविष्य में किसी भी प्रकार की सलाह या सहयोग की आवश्यकता हो तो आप मुझसे बेझिझक संपर्क कर सकते हैं। पाकुड़ की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”

    इस अवसर पर उपायुक्त (डीसी) मनीष कुमार ने एसपी प्रभात कुमार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया और कानून व्यवस्था के साथ-साथ जिले के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाई। डीसी ने उन्हें पुष्पगुच्छ, माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।

    वहीं, समारोह में नवनियुक्त एसपी निधि द्विवेदी का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर जिले में उनके कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं। समारोह के दौरान अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भी पाकुड़ पुलिस नई ऊँचाइयाँ छुएगी।

    Also read: चैनपुर में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान रघुवर दास ने राज्य सरकार को घेरा…

    Also read: बिहार-झारखंड में जियो ने जोड़े 3.75 लाख से ज्यादा ग्राहक, ट्राई ने जारी की अप्रैल रिपोर्ट

    News News Update Pakur Pakur News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैनपुर में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान रघुवर दास ने राज्य सरकार को घेरा…
    Next Article नालंदा में आपसी रंजिश मे गोली मारकर मजदूर की हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    June 18, 2026

    ACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…

    June 18, 2026

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.