Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»नालंदा में आपसी रंजिश मे गोली मारकर मजदूर की हत्या
    क्राइम

    नालंदा में आपसी रंजिश मे गोली मारकर मजदूर की हत्या

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमसपूर गांव में शुक्रवार की सुबह काम पर जा रहे मजदूर की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी।अचानक इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक स्वर्गीय चंदेश्वर गोप का 35 वर्षीय पुत्र सिंकदर यादव है।

    परिजन ने पड़ोसी गुड्डू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है,जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

    मृतक के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे मजदूरी करने जा रहे थे कि पूर्व से घात लगाये दो बाईक सवार युवक ने पिताजी काे तीन गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल युवक ने शोर मचाया, जिससे परिवार के लोग और परिजन उन्हें तुरंत नालंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    संतोष कुमार ने बताया कि लगभग एक साल पहले पड़ोस की एक महिला से कहासुनी के बाद से आरोपित के द्वारा लगातार उनके परिवार को धमकी दे रहा था। दो महीने पहले उनके घर में तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान फेंका गया था और उनके पिता पर हमला भी किया गया था। कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली। इस संबंध में थाने में कई बार शिकायत और लिखित आवेदन भी दिए गए लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। आरोपी गुड्डू यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    Also read: पाकुड़ में पूर्व SP प्रभात कुमार के विदाई एवं नवनियुक्त निधि द्विवेदी के स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

    News News Update नालंदा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में पूर्व SP प्रभात कुमार को दी गयी विदाई, नवनियुक्त एसपी निधि द्विवेदी का किया गया स्वागत
    Next Article नीतीश सरकार ने उच्च जाति आयाेग एवं अनुसूचित जनजाति आयाेग का किया गठन

    Related Posts

    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    क्राइम

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    क्राइम

    9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Latest Posts

    ACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…

    June 18, 2026

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.