Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2025 ♦ 4:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाएं: महेश्वर साहु
    झारखंड

    झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाएं: महेश्वर साहु

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महेश्वर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक बुधवार को रांची के आलोका सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की। बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने सत्ताधारी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झूठे वादे करने वालों को समय आने पर सबक सिखाया जाएगा। इस बैठक में महेश्वर साहु ने कांग्रेस और राजद पर ओबीसी वर्ग के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ओबीसी को समर्थन देने के बावजूद उनके साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

    आंकड़ों का हवाला:

    उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड में ओबीसी की आबादी 52% से अधिक है, और यही वर्ग सत्ता बना और बिगाड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने जून के पहले सप्ताह में दिल्ली जाकर राहुल गांधी, और पटना जाकर लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव को ज्ञापन सौंपने की बात कही।

    मुख्य मांगें:

    • झारखंड में ओबीसी को 27% आरक्षण
    • खूंटी, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा जैसे जिलों में आरक्षण व्यवस्था लागू
    • जाति आधारित जनगणना
    • वैश्य आयोग और पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन
    • 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी
    • वैश्य समाज की लूटी गई जमीन की वापसी
    • अत्याचार, शोषण, हत्या और पुलिसिया जुल्म पर रोक

    आगामी कार्यक्रम:

    • 9 जून: संथाल परगना प्रमंडल का देवघर में कार्यकर्ता सम्मेलन
    • 15 जून से 20 जुलाई: सभी केंद्रीय व जिला पदाधिकारी प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, जन संपर्क अभियान और पर्चा वितरण
    • 31 जुलाई: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘त्राहिमाम महाधरना’ का आयोजन, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

    महेश्वर साहु ने कहा कि अगर सरकार ने वायदे पूरे नहीं किए, तो वैश्य समाज और ओबीसी वर्ग आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से सशक्त जवाब देगा।

    इस बैठक में हीरानाथ साहु, अश्विनी कुमार साहु, अधिवक्ता सहदेव चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, अशोक गुप्ता, कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, मनोज कुमार, नंदकिशोर भगत, राहुल कुमार साहु, नरेश साहु, नम्रता सोनी, दीपारानी कुंज, हलधर साहु सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

    Also Read : पटना में आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव

    Aloka Auditorium Central President Congress Core Committee Meeting false promises Jharkhand news Jharkhand Pradesh Vaishya Morcha Maheshwar Sahu Neglectful Attitude OBC community political allegations Political Strategy press conference Public Rights ranchi Rjd Ruling Parties social justice Vaishya Morcha Meeting Vaishya Society आलोका सभागार उपेक्षापूर्ण रवैया ओबीसी वर्ग कांग्रेस केंद्रीय अध्यक्ष कोर कमिटी बैठक जन अधिकार झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा झारखंड समाचार झूठे वादे महेश्वर साहु रांची राजद राजनीतिक आरोप राजनीतिक रणनीति वैश्य मोर्चा बैठक वैश्य समाज सत्ताधारी दल संवाददाता सम्मेलन सामाजिक न्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC 10वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल भी मिलेगा इनाम…
    Next Article डंपर और ऑटो की टक्कर में एक की मौ’त, कई जख्मी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    PM मोदी ने बिहार को दी ₹48,520 करोड़ की सौगात

    May 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, फिर…

    May 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    मलयालम डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं सलमान खान, मिलाया हाथ

    May 30, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी ने बिहार को दी ₹48,520 करोड़ की सौगात

    May 30, 2025

    दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कुछ के मार्ग बदले… देखें लिस्ट 

    May 30, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, फिर…

    May 30, 2025

    मलयालम डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं सलमान खान, मिलाया हाथ

    May 30, 2025

    केंद्र से कई राज्यों को मिला कर, झारखंड फिर रहा पीछे…

    May 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.