Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हजारीबाग पुलिस ने हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को दबोचा
    क्राइम

    हजारीबाग पुलिस ने हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने दो लूटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम राहुल कुमार उर्फ रॉकी उर्फ दीपक कुमार दास और शिव कुमार उर्फ शिवा बताये गये। दोनों चतरा के रहने वाले हैं। राह चलते कारोबारियों के साथ हथियार के दम पर लूटपाट करना इन दोनों की फितरत है। इन दोनों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं मैगजीन, तीन जिंदा गोलियां, बिना नंबर की दो बाइक और पांच मोबाइल फोन जब्त किया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 14 लाख रूपये लूटने में भी ये दोनों शामिल थे। इस बात का खुलासा आज यानी मंगलवार को हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार ने किया।

    SP ने मीडिया को बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि ईचाक थाना क्षेत्र के रहिया मोड़ के पास दो लड़के घूम रहे हैं। उनके पास हथियार भी है। उनके इरादे नेक हीं लग रहे। मिली इंफॉर्मेशन पर ASP अमित आनंद की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने इचाक थाना क्षेत्र के कई इलाकों में गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इसी बीच दिन के करीब एक बडकर दस मिनट पर रहिया मोड़ के पास एक बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार दो शख्स पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलसि ने पीछा किया तो बाइक छोड़कर जंगल में घुस गये। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर राहुल कुमार उर्फ रॉकी के कमर में खोसा हुआ 07.65 बोर का लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुआ। वहीं, दोनों ने पुलिस को बताया कि रहिया मोड़ में डाड़ बाजार में आने-जाने वाले व्यापारियों को लूटने के मकसद यहां आये थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन दोनों ने और भी कई राज उगले। बीते महीने ईचाक थाना क्षेत्र के सिनुआ के पास सालपर्णी पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 14 लाख रूपये लूटने में भी यही दोनों शामिल थे। इनकी निशानदेही पर उस घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बाइक जब्त कर लिया गया।

    इन दोनों को दबोचने में ASP अमित आनंद, दारू के सर्किल इंस्पेक्टर मो० शाहिद रजा, ईचाक थानेदार संतोष कुमार और एएसआई नसीम अख्तर सिद्धकी की भूमिका रही।

    Also read : सड़क हादसे में कान्वाई चालक की मौत, टाटा मोटर्स प्रबंधन पर जानकारी दबाने का आरोप

    Amit Anand arrested criminals black bike Chatra checking operation Crime Prevention criminal identification Deepak Kumar Das fleeing into forest Hazaribagh Hazaribagh Police Ichak police station major incident police action police arrest Rahiya Mod Rahul Kumar alias Rocky Shiv Kumar alias Shiva suspicious youths tip-off weapon recovery अपराध रोकथाम अपराधी पहचान अमित आनंद ईचाक थाना काली बाइक गिरफ्तार अपराधी गुप्त सूचना चतरा चेकिंग अभियान जंगल भागना दीपक कुमार दास पुलिस कार्रवाई पुलिस गिरफ्तारी बड़ी घटना रहिया मोड़ राहुल कुमार उर्फ रॉकी शिव कुमार उर्फ शिवा संदिग्ध युवक हजारीबाग हजारीबाग पुलिस हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजियो ब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए SEBI से मंजूरी
    Next Article लालू परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.