Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नगर विकास विभाग की निविदाओं में अब झारखंड जीएसटी सर्टिफिकेट देना होगा अनिवार्य
    झारखंड

    नगर विकास विभाग की निविदाओं में अब झारखंड जीएसटी सर्टिफिकेट देना होगा अनिवार्य

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नगर विकास विभाग की निविदाओं में भाग लेने वाले सभी संवेदकों को अब झारखंड GST (Jharkhand GST) निबंधन सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा। यह नियम राज्य के साथ-साथ बाहरी राज्यों के संवेदकों पर भी लागू होगा। नगर विकास विभाग ने इसके लिए झारखंड नगरपालिका संवेदक निबंधन नियमावली 2025 तैयार कर ली है, जिसे अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद 2016 की पुरानी नियमावली को स्थगित कर दिया जाएगा।

    अब किसी भी संवेदक—चाहे वह व्यक्ति, फर्म, कंपनी या ठेकेदार हो—को पंजीकरण के समय झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत निबंधित होने का प्रमाण पत्र (स्वप्रमाणित कॉपी) देना होगा।

    राज्य सरकार को राजस्व लाभ मिलेगा

    विभागीय अधिकारियों के अनुसार, झारखंड में निबंधित संवेदकों से जीएसटीआर-3बी फॉर्म के जरिये सीधे राज्य सरकार को टैक्स की राशि मिल जाएगी। जबकि बाहरी राज्यों से आने वाले संवेदकों के मामले में टैक्स की वसूली में जटिलताएं हो सकती हैं, क्योंकि उनकी जानकारी सही ना होने पर राज्य सरकार की उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती।

    वर्तमान नियमावली में यह प्रावधान नहीं

    2016 की नियमावली में जीएसटी सर्टिफिकेट से संबंधित कोई अनिवार्यता नहीं थी। इसलिए अब नए नियम में इसे जोड़ने की तैयारी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी संवेदक झारखंड जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत हों।

    विभाग की एसबीडी नहीं है अपनी

    राज्य के नगर विकास विभाग की अपनी मानक बिड डॉक्युमेंट (एसबीडी) नहीं है। 2.5 करोड़ रुपये से ऊपर की योजनाओं के लिए पथ निर्माण, भवन निर्माण, जल आपूर्ति और जल संसाधन विभाग की एसबीडी को ही अपनाया जाता है। नए नियम से राज्य सरकार को टैक्स राजस्व मिलने में आसानी होगी, साथ ही तृतीय पक्षों द्वारा टैक्स चोरी की संभावना भी घटेगी। नियमावली को जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

    Also read : सड़क हादसे में कान्वाई चालक की मौत, टाटा मोटर्स प्रबंधन पर जानकारी दबाने का आरोप

    Also read : 68 के हुए नितिन गडकरी: पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

    cabinet meeting contract regulations Contractor Contractor Registration external contractors government contract government policy GST registration certificate GST निबंधन सर्टिफिकेट jharkhand Jharkhand GST Jharkhand GST regulations Jharkhand Municipal Contractor Registration Rules 2025 old rules 2016 tender tender rules urban development department कैबिनेट बैठक झारखंड झारखंड GST झारखंड जीएसटी नियम झारखंड नगरपालिका संवेदक निबंधन नियमावली 2025 ठेकेदारी नियम नगर विकास विभाग निविदा निविदा नियम पुरानी नियमावली 2016 बाहरी संवेदक सरकारी ठेका सरकारी नियमावली संवेदक संवेदक पंजीकरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरमेश उरांव ह’त्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के शक में हुई ह’त्या
    Next Article साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन पर पूर्व मैनेजर ने दर्ज कराई FIR… जानें वजह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.