Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»PM मोदी की मन की बात का आज 122वां एपिसोड, ऑपरेशन सिंधु पर चर्चा की उम्मीद
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी की मन की बात का आज 122वां एपिसोड, ऑपरेशन सिंधु पर चर्चा की उम्मीद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 25, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में देश को संबोधित करेंगे. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PM मोदी का यह पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम है. ऐसे में पीएम मोदी से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा की उम्मीद है.

    वहीं, इससे पहले पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी देते हुए आश्वासन दिया था कि इस जघन्य कृत्य के अपराधियों और साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने पीड़ित परिवारों से न्याय का वादा किया था.

    27 अप्रैल को ‘मन की बात’ के 121वां  एपिसोड था

    गत 27 अप्रैल को ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में PM मोदी ने कहा था, “आज जब मैं आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है। भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है.

    उन्होंने कहा, “मुझे एहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है।. पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है.

    प्रधानमंत्री ने कहा, “ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे। देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, ये रास नहीं आया.

    उन्होंने देश को भरोसा दिलाया था कि पीड़ित परिवारों को “न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा. इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा.

    Also Read : चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

    122वां एपिसोड India defense Modi Maan Ki Baat Operation Sindoor PM Modi Speech आतंकवाद विरोधी कार्रवाई आतंकवादी ठिकाने ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमला पाकिस्तान पीएम मोदी संबोधन पीओके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेना भारतीय सेना ऑपरेशन मन की बात मासिक कार्यक्रम मोदी मन की बात मोदी रेडियो शो मोदी लाइव राष्ट्रीय सुरक्षा रेडियो कार्यक्रम रेडियो संबोधन सैन्य कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो ट्रकों की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौ’त
    Next Article रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा शुरू, 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी लिख रहे एग्जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.