Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग ने सूबे के लिए चेतावनी जारी करते हुए 27 मई तक हल्की बारिश, गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

    आज तेज बारिश का अनुमान

    आज यानी शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई, लेकिन दोपहर के बाद आसमान में बादल छा सकते हैं और मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर आज येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    किन जिलों में अलर्ट?

    मौसम विभाग ने रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, गढ़वा, पलामू, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका और पाकुड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

    24 और 25 मई को भी रहेगा असर

    24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में वज्रपात, गर्जन और तेज हवाओं की आशंका बनी रहेगी. वहीं, 25 मई को उत्तर-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

    बारिश का कारण

    मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम परिवर्तन का कारण पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ है, जो पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक फैला हुआ है. इस ट्रफ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ी है और इसी के चलते बादल, गरज और बारिश का सिलसिला जारी है.

    Also Read : वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार

    23 मई मौसम 27 मई तक अलर्ट alert till May 27 jharkhand Jharkhand news Jharkhand weather update lightning May 23 weather Meteorological Department orange alert rain Ranchi weather strong winds Thunderstorm Weather Alert Yellow Alert आंधी-तूफान ऑरेंज अलर्ट झारखंड झारखंड न्यूज झारखंड मौसम अपडेट तेज हवाएं बारिश मौसम अलर्ट मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची मौसम वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article23 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article RCB vs SRH : इकाना स्टेडियम में होगा प्लेऑफ से पहले का बड़ा मुकाबला… जानिए पिच और मौसम का हाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026
    JPSC / JSSC

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    Latest Posts

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.