Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»डायन होने के शक में दो महिलाओं की ह’त्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    डायन होने के शक में दो महिलाओं की ह’त्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डायन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के श्रीमतडीह गांव में अंधविश्वास ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया. गांव में डायन होने के संदेह में दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    क्या था मामला

    घटना 14 मई की है, जब गांव के ही कुछ लोगों ने जादू-टोने के शक में दो महिलाओं का पहले अपहरण किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी. शवों को गांव से दूर पश्चिम दिशा में एक गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू की और शवों को बरामद कर लिया.

    रुरल SP ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि मामले की तहकीकात में सामने आया कि 26 अप्रैल को गांव के निवासी सोमा बोदरा की 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी. बच्ची की असमय मृत्यु को लेकर परिजनों ने गांव की दो महिलाओं पर जादू-टोना करने का शक जताया. इसी शक के आधार पर डिबरू हांसदा, सोमा बोदरा, मागु हांसदा, चोटका बोदरा और सांडील पूर्ति ने मिलकर हत्या की साजिश रची. 14 मई की शाम करीब 7 बजे, सभी आरोपियों ने भोगला पूर्ति के घर के पास इन महिलाओं की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शवों को गांव से दूर दफना दिया.

    पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है. रुरल SP ऋषभ गर्ग ने कहा कि अंधविश्वास के नाम पर इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद खतरनाक हैं और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

    Also Read : SSP ऑफिस के पीछे चायवाले के घर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

    East Singhbhum fight against superstition jharkhand Jharkhand news Musabani police station police action rural crime rural justice system Shrimatdih village social evils Superstition violence against women witch-hunting witchcraft accusation women murder अंधविश्वास अंधविश्वास के खिलाफ ग्रामीण अपराध ग्रामीण न्याय प्रणाली झारखंड झारखंड समाचार डायन प्रताड़ना डायन हत्या पुलिस कार्रवाई पूर्वी सिंहभूम महिला हिंसा महिलाओं की हत्या मुसाबनी थाना श्रीमतडीह गांव सामाजिक कुरीतियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSSP कार्यालय की आड़ में चायवाला बेच रहा था विदेशी शराब, उत्पाद विभाग ने मारी रेड
    Next Article महारानी ट्रेवल्स की 4 बस जलकर खाक, घंटों मशक्कत के बाद आ’ग पर काबू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.