Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»20 साल पुरानी खटारा सरकार को जनता बदलेगी : तेजस्वी यादव
    ट्रेंडिंग

    20 साल पुरानी खटारा सरकार को जनता बदलेगी : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bodh Gaya : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज यानी मंगलवार को बोधगया में प्रेस वार्ता के दौरान PM मोदी, NDA सरकार और CM नीतीश पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ चुनाव के समय बिहार आते हैं और फिर किए गए वादों को भूल जाते हैं. तेजस्वी ने 2014 के चुनावी वादों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि अब तक बिहार के लिए क्या किया गया? “चीनी और जूट मिलें फिर से शुरू क्यों नहीं हुईं? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला?” उन्होंने कहा कि ये वादे सिर्फ चुनावी भाषणों में सीमित रह गए हैं, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ.

    “हम सब एक साथ हैं” – राहुल गांधी के समर्थन में बयान

    राहुल गांधी के दलित छात्रावास दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा, “अगर देश में विपक्ष का नेता दलित छात्रावास नहीं जा सकता, तो यह कानून-व्यवस्था की विफलता है. हम सब एकजुट हैं और यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है.” तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि “हमारे सीएम अचेतावस्था में हैं. उनके रिटायर्ड अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. अपराध बेलगाम हो चुका है और कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह है.”

    जनसुराज और नई पार्टियों पर टिप्पणी

    तेजस्वी ने जनसुराज योजना और उभरती नई राजनीतिक पार्टियों को लेकर कहा कि “नई-नई पार्टियां बन रही हैं, लेकिन किसी के आने या जाने से सीट का नुकसान नहीं होता. जनता मालिक है.” उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के गांव में जनसुराज कार्यकर्ताओं को रोका गया, जिसे उन्होंने तानाशाही करार दिया.

    भविष्य की योजनाओं का ऐलान

    तेजस्वी ने अपनी संभावित सरकार की योजनाओं की झलक भी दी. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार बनी तो हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा, ‘माई बहन मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे. पासी समाज के लिए ताड़ी को शराब से अलग किया जाएगा.” अंत में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि “अब वक्त आ गया है कि 20 साल पुरानी खटारा सरकार को बदला जाए. इस बार बिहार की जनता बदलाव करेगी और हम सरकार में लौटेंगे.”

    Also Read : BREAKING : शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी विनय चौबे अरेस्ट

    Bihar Bihar Assembly Bodh Gaya Broken Promises CM Nitish CM नीतीश election promises Election Speeches Jute Mills Leader of Opposition NDA Government NDA सरकार PM modi press conference special state status Sugar Mills Tejashwi Yadav चीनी मिलें चुनावी भाषण चुनावी वादे जूट मिलें तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष पीएम मोदी प्रेस वार्ता बिहार बिहार विधानसभा बोधगया वादों का उल्लंघन विशेष राज्य का दर्जा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी विनय चौबे अरेस्ट
    Next Article जमशेदपुर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.