Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
    ट्रेंडिंग

    आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है. इसी कड़ी में शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां एक संयुक्त अभियान में दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

    शोपियां पुलिस ने मीडिया को बताया कि डीके पोरा इलाके में भारतीय सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), CRPF की 178 बटालियन और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने मिलकर यह कार्रवाई की. गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी सहयोगियों के पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है.

    Jammu and Kashmir | Two terrorist associates arrested in a joint operation by Indian Army’s 34RR SOG Shopian, CRPF 178 Bn in DK Pora area of Shopian. Two pistols, four grenades, 43 live rounds, and other incriminating materials were also recovered. FIR has been registered;… pic.twitter.com/ERao96V4z4

    — ANI (@ANI) May 19, 2025

    पुंछ में 18 आतंकी मददगारों के ठिकानों पर छापे

    इससे पहले रविवार को पुंछ जिले में आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया. पुलिस, सेना और SOG की संयुक्त टीमों ने जिले के 18 संदिग्ध आतंकी आकाओं और मददगारों के घरों पर छापेमारी की. इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं. पुलिस के अनुसार यह सभी स्थानीय आतंकी हैंडलर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बैठकर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. खास तौर पर मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर और छंबर किनारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस फॉर टेररिज्म’ नीति के तहत की जा रही है. हालांकि सुरक्षा कारणों से जिन लोगों के घरों पर छापे मारे गए हैं, उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है.

    11 स्लीपर सेल के ठिकानों पर छापेमारी

    इससे एक दिन पहले शनिवार को राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने कश्मीर घाटी में 11 स्लीपर सेल के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 13 आतंकी मददगारों को भी गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा के पार बैठे आतंकियों और उनके जम्मू-कश्मीर स्थित नेटवर्क के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है. इससे पहले भी पुंछ जिले में दो आतंकियों की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है.

    Also Read : झारखंड में तूफानी अलर्ट जारी, रांची सहित इन जिलों में होगी भारी बारिश

    34 Rashtriya Rifles 34 राष्ट्रीय राइफल्स ammunition anti-terror operation army operation crpf DK Pora FIR registered FIR दर्ज grenades jammu and kashmir Jammu and Kashmir Police Pahalgam attack pistols security agencies security forces Shopian SOG terror aides terrorism Terrorist Arrest Terrorist Attack weapons recovered आतंक विरोधी अभियान आतंकवाद आतंकवादी गिरफ्तारी आतंकी मददगार आतंकी हमले गोला-बारूद ग्रेनेड जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर पुलिस डीके पोरा पहलगाम हमला पिस्तौल शोपियां सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षाबल सेना अभियान हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में तूफानी अलर्ट जारी, रांची सहित इन जिलों में होगी भारी बारिश
    Next Article IPL 2025 : ऐसी हो सकती है लखनऊ और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.