Jamtara : जामताड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध रामकृष्ण मठ में श्री रामकृष्ण परमहंस की मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिया। इस घटना से मठ के महाराज और भक्तों में गहरा रोष है। मठ प्रशासन ने पुलिस से दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही जामताड़ा के SDPO आनंद विकास लागुरी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाया, वह अक्सर मठ आता-जाता रहता था। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है और जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के आसनसोल और बेलूर मठ के महाराज भी जामताड़ा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मठ के महाराज इस घटना से बेहद दुखी हैं।
गौरतलब है कि जामताड़ा का रामकृष्ण मठ 1921 में स्थापित हुआ था और यह पहली बार है जब यहां इस तरह की घटना घटी है। देश में केवल कोलकाता और जामताड़ा मठों में मूर्ति पूजा होती है, अन्य सभी मठों में केवल तस्वीर की पूजा की जाती है।
Also Read : CBSE बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने दी बधाई
Also Read : होटल अल डोराडो में युवती की मिली ला’श, 4 आरोपी जेल भेजे गए…
Also Read : जंगल से भटक कर गांव पहुंचा हिरण का बच्चा, फिर ग्रामीणों ने क्या किया… जानें
Also Read : घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका भी नहीं देंगे : पीएम मोदी
Also Read : शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए हर जिले से रिपोर्ट तलब
Also Read : CCL का वेबसाइट हैक, रिकवर
Also Read : CM के कार्यक्रम में जख्मी हुए सांसद अजय मंडल, अस्पताल में भर्ती
Also Read : आलिया भट्ट का देशभक्ति पोस्ट बना विवाद का कारण… जानें कैसे